27 साल के हुए सैमसन

Updated on 11-11-2021 08:46 PM

मुम्बई युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन गुरुवार 11 नवंबर को 27 साल के हो गये। सैमसन ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के बाद भारतीय टीम की ओर से भी खेला है। सैमसन के क्रिकेटर बनने में उनके पिता की अहम भूमिका रही है। सैमसन के पिता विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत थे लेकिन अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए ही उन्होंने जल्दी रिटायरमेंट ले लिया।

संजू अपने पिता के साथ दिल्ली में ही रहते थे पर दिल्ली की अंडर-13 टीम में उनका चयन नहीं हो पाया। इसके बाद विश्वनाथ अपने परिवार को लेकर तिरुवनंतपुरम लौट गए थे। संजू के पिता उनके साथ अकसर क्रिकेट मैदान पर नजर आते थे। सैमसन साल 2013 में पहली बार आईपीएल में खेलते दिखे। उन्होंने उस सीजन में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेलते हुए 11 मैचों में कुल 206 रन बनाए। वह लगातार 9 सीजन में आईपीएल खेले और आज उनके नाम 3 शतक, 15 अर्धशतक और कुल 3068 रन हैं।

सैमसन आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे, जब उन्होंने पहली बार इस लीग में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 2013 में 18 साल 169 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 41 गेंदों में 63 रन बनाए थे। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए 10 टी20 और एकमात्र वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उनके नाम कुल 117 रन है। श्रीलंका के खिलाफ इसी साल कोलंबो में खेले गए अपने एकमात्र वनडे में उन्होंने 46 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.