सैमसंग ने जवाहर नवोदय छात्रों के लिए स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम

Updated on 07-12-2020 10:32 PM

 नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ब्रांड सैमसंग ने आज अपने स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम के तहत, शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (IIT) या राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (NIT) में फुल टर्म कोर्स की पढ़ाई शुरू करने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के लिए 150 नई स्‍कॉलरशिप की घोषणा की है।

हर साल सैमसंग जवाहर नवोदय विद्यालय के उन मेधावी छात्रों को स्‍कॉलरशिप की पेशकश करती है, जो इन प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में फुल टर्म कोर्स को पूरा करते हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आवेदन करने की अवधि 25 जनवरी, 2021 तक है।

स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम के तहत स्‍कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को अगले पांच वर्षों तक प्रति वर्ष 2 लाख रुपये की वित्‍तीय मदद प्रदान की जाती है, जो ट्यूशन, एग्‍जामिनेशन, हॉस्‍टल और मेस खर्च सहित उनके शैक्षणिक खर्च के एक बड़े हिस्‍से को कवर करती है। स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम के तहत, प्रथम वर्ष के 150 छात्रों का चयन बी.ई/बी.टेक/डुअल डिग्री (बी.टेक + एम.टेक) के लिए संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा में उनकी रैंकिंग के आधार पर किया जाता है।

पीटर ही, कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट, सैमसंग इंडिया ने कहा, सैमसंग में, हम युवा प्रतिभाओं को प्रोत्‍साहित करने में भरोसा रखते हैं और स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम कंपनी के योग्‍य युवा कौशल को गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराने और देश की अगली पीढ़ी के बीच नवाचार की संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ही एक हिस्‍सा है। हम स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम के पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए हम राष्‍ट्र निर्माण की क्षमता रखने वाले युवा और प्रतिभावान कौशल को प्रोत्‍साहित करने के लिए स्‍कॉलरशिप का विस्‍तार कर रहे हैं।

 

2016 में शुरू हुआ, स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम वर्तमान में अपने पांचवें वर्ष में है और इस प्रोग्राम के लिए चयनित छात्रों को बाद के चार वर्षों तक स्‍कॉलरशिप नवीकरण के माध्‍यम से मदद की जाती है, अगर वे हर साल योग्‍यता मानदंडों को पूरा करते हैं। सैमसंग इंडिया 2013 से नवोदय विद्यालय समिति के साथ भागीदार बनी हुई है और पूरे देश में 583 जवाहर नवोदय विद्यालय स्‍कूलों में स्‍मार्ट क्‍लासेस का संचालन कर रही है।    

वर्तमान में, 583 जवाहर नवोदय विद्यालय स्‍कूलों में स्‍मार्ट क्‍लास प्रोग्राम संचालित है। अब तक, 4.37 लाख छात्र इससे लाभान्वित हो चुके हैं और 8.1 हजार शिक्षकों को पढ़ाने में इंटेरैक्टिव टेक्‍नोलॉजी के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्‍येक सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास एक इंटेरैक्टिव सैमसंग स्‍मार्टबोर्ड, सैमसंग टैबलेट्स, प्रिंटर, वाई-फाई कनेक्टिविटी और पावर बैकअप से सुसज्जित है।

स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम के दौरान, पहले वर्ष के आवेदकों का चयन जेईई मेन में उनकी ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के आधार पर किया जाता है। हालांकि, दूसरे से चौथे/पांचवें वर्ष के लिए स्‍कॉलरशिप को दोबारा हासिल करने के लिए, आवेदक को सेमेस्‍टर ग्रेड प्‍वॉइंट एवरेज (एसजीपीए) या कम्‍यूलेटिव ग्रेड प्‍वॉइंट एवरेज (सीपीजीए) रेटिंग को 5 या इससे अधिक बनाए रखना आवश्‍यक होता है। 

स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम कंपनी के योग्‍य युवा कौशल को गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रोत्‍साहित करने के प्रयासों का ही एक हिस्‍सा है।

छात्र स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम के बारे में और अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सैमसंग की वेबसाइट http://www.samsung.com/in/microsite/sapne-hue-bade/star-scholar पर विजिट कर सकते हैं। स्‍टार स्‍कॉलर प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2021 तक है। 

Samsung Newsroom Link: Samsung to Offer 150 New Scholarships for IITs, NITs under 5th Edition of Star Scholar Program to Jawahar Navodaya Students

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.