'सनम तेरी कसम' ने 7 दिन में ही YJHD को पछाड़ा, अब निशाने पर 'तुम्‍बाड', 'इंटरस्‍टेलर' का शानदार अंत

Updated on 14-02-2025 01:48 PM
हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की री-रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' ने पहले हफ्ते में ब्लॉकबस्टर कलेक्शन किया है। 2016 में फ्लॉप हुई यह फिल्‍म वैलेंटाइन वीक में धूम मचा रही है। री-रिलीज हुई फिल्‍मों में सबसे अध‍िक कमाई की लिस्‍ट में इसने 'ये जवानी है दीवानी' को पछाड़कर दूसरे नंबर पर जगह बना ली है। अब 'सनम तेरी कसम' के निशाने पर जहां 'तुम्‍बाड' का रिकॉर्ड है, वहीं यह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर इसकी कमाई में जबरदस्‍त उछाल की भी संभावना है। दूसरी ओर, 7 दिनों के लिए ही री-रिलीज हुई 'इंटरस्‍टेलर' ने भी धमाका किया है। क्रिस्‍टोफर नोलन की यह फिल्‍म भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड री-रिलीज ग्रॉसर बन गई है।

राध‍िका राव और विनय सप्रू के डायरेक्‍शन में बनी 'सनम तेरी कसम' को लेकर युवा दर्शकों और कपल्‍स में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्‍म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 'सनम तेरी कसम 2' का भी ऐलान कर दिया है।

'सनम तेरी कसम' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 7


sacnilk के मुताबिक, गुरुवार को 7वें दिन 'सनम तेरी कसम' ने 2.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया। इसी के साथ यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे बड़ी री-रिलीज ग्रॉसर बन गई है। इसने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 'ये जवानी है दीवानी' को पछाड़ दिया है, जिसने री-रिलीज पर 26.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

'तुम्‍बाड' का रिकॉर्ड और 'छावा' से तगड़ा कंपीटिशन


'सनम तेरी कसम' के लिए दूसरे हफ्ता बेहद अहम है। पिछले साल की ब्लॉकबस्टर री-रिलीज 'तुम्बाड' ने 32 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। हर्षवर्धन और मावरा की फिल्‍म इसे पछाड़कर अपने दूसरे वीकेंड में सबसे बड़ी री-रिलीज ग्रॉसर बन सकती है। लेकिन 14 फरवरी से विक्की कौशल की 'छावा' से इसे कड़ी टक्‍कर मिलेगी। पहले हफ्ते में 'सनम तेरी कसम' के आगे कोई ऐसी फिल्‍म नहीं थी, जो इसका रास्‍ता रोक सके। लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके सामने तगड़ा कंपीटिशन है। खासकर तब, जब 'छावा' शुक्रवार को ओपनिंग डे पर ही 23-25 करोड़ रुपये की कमाई करती हुई दिख रही है।

'इंटरस्‍टेलर' ने की 20.60 करोड़ की शानदार कमाई


दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन की एपिक साइंटिफिक-फिक्‍शन एडवेंचर 'इंटरस्टेलर' ने वाकई धूम मचा दी है। महज 7 दिनों के लिए चुनिंदा स्‍क्रीन्‍स खासकर IMAX पर री-रिलीज हुई इस फिल्‍म ने कुल 20.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। गुरुवार को 7वें दिन इसने 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ 'इंटरस्‍टेलर' भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड री-रिलीज ग्रॉसर बन गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.