सनथ जयसूर्या ने रोक लिया वर्ना...! DRS विवाद पर विराट कोहली को रोककर की लंबी बात

Updated on 05-08-2024 05:36 PM
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अब रोमांचक हो चुका है। सीरीज का पहला मैच टाई हो गया था जबकि दूसरा मुकाबला श्रीलंका ने 32 रन से जीता। इस तरह भारत सीरीज बराबर करने के लिए हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा। 1997 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ कोई बायलेटरल सीरीज नहीं जीत पाएगी। भारतीय टीम को दूसरे वनडे में जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य मिला था। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। इसके साथ ही मुकाबले में डीआरएस को लेकर विवाद भी देखने को मिला।

दरअसल विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो 15वें ओवर में उनके खिलाफ डीआरएस लिया गया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने अकिला धनंजय की ऑफ ब्रेक को पैरों के पीछे लेग साइड पर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद इनर एज ले कर उनके पैड्स पर लगी। श्रीलंकाई टीम जोरदार अपील करने लगे और अंपायर ने बिना देर किए कोहली को आउट करार दे दिया, लेकिन जब कोहली ने रिव्यू लिया तो अल्ट्रा एज में दिखा कि गेंद बल्ले के पास से गुजरी है और टीवी अंपायर विल्सन ने फैसले को पलट दिया।
अपंयार के फैसले से गुस्सा हो गए श्रीलंकाई खिलाड़ी
कोहली और श्रीलंकाई खिलाड़ी दोनों ही डीआरएस के नतीजे पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। जहां कोहली हंसने लगे वहीं श्रीलंकाई टीम सदमे में थी। कुसल मेंडिस ने हेलमेट उतारकर जमीन पर फेंक दिया और कप्तान चरित असलंका ने ऑन-फील्ड अंपायर रवींद्र विमलसिरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या भी इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्हें रिजर्व अंपायर से बहस करते देखा गया।
मैच खत्म होने के बाद जब कोहली मैच के बाद की पारंपरिक हाथ मिलाने के लिए श्रीलंकाई टीम के पास गए तो जयसूर्या ने उन्हें रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर गहन बातचीत हुई और फिर दोनों ने एक-दूसरे के कंधे थपथपाए और आगे बढ़ गए।
रोहित शर्मा ने ठोकी थी भारत के लिए फिफ्टी
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज के पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी 44 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ 97 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद वंडरसे ने अकेले ही भारत का सफाया कर दिया। उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में छह विकेट चटकाकर भारत को 23.1 ओवर में छह विकेट पर 147 रन के मुश्किल हालात में पहुंचा दिया।
अक्षर पटेल ने 44 रनों की तेज पारी खेलकर भारत की उम्मीदें जरूर जगाई थी, लेकिन असलंका ने लगातार विकेट लेकर निचले क्रम को एक्सपोज कर दिया और भारत दबाव में ढह गया। भारत का अब बुधवार को कोलंबो में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में जीत के लिए खेलना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.