CSK को हराने वाले संदीप शर्मा रहे थे अनसोल्ड, किस्मत से मिली थी राजस्थान रॉयल्स में जगह

Updated on 13-04-2023 08:37 PM
Sandeep Sharmaआखिरी ओवर में जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हों तो मुकाबला दो टीमों के बीच नहीं होता है, बल्कि एक ओवर पूरी टीम होती है तो दूसरी ओर वन मैन आर्मी धोनी। फैंस ही नहीं, गेंदबाज और उसकी टीम भी 99% पहले ही हार मान लेती है, लेकिन अगर विपक्षी टीम जीत जाए तो यह किसी करिश्मा से कम नहीं होता है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले को ही ले लीजिए।

आखिरी ओवर में चेन्नई को 21 रनों की जरूरत थी, जबकि एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा मैदान पर थे। संजू सैमसन ने गेंद जब संदीप शर्मा को थमाई तो गेंदबाज का चेहरा देखते बन रहा था। प्रेशर साफतौर पर देखा जा सकता था। इसी चक्कर में शुरुआती दो गेंदें वाइड रहीं। संदीप शर्मा सीनियर गेंदबाज हैं। लंबे समय से उन्हें इस तरह के प्रेशर को झेलने की आदत है, लेकिन इसके बावजूद वह बिल्कुल भी लय में नहीं दिख रहे थे।

दो छक्के खाने के बाद फेंकी करिश्माई यॉर्कर


पहली लीगल बॉल डॉट रही तो दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने करारा शॉट खेलते हुए गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया। चौथी और 5वीं गेंद पर एक-एक रन बना तो आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। अब संदीप शर्मा ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए गजब की यॉर्कर की। गेंद बिल्कुल जड़ में गिरी और धोनी उस पर सिर्फ एक रन बना पाए। इस तरह CSK को चेन्नई में 2008 के बाद पहली बार राजस्थान हराने में सफल रही।

आईपीएल 2023 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे संदीप शर्मा


अपने आप में यह भी रोचक बात है कि जिस संदीप शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक 3 रनों की जीत दिलाई वह आईपीएल 2023 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। संदीप ने इस बारे में बयान देते हुए कहा था कि मैं हैरान हूं ऐसा क्यों हुआ। लो प्रोफाइल रहने वाले संदीप को स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता है और उन्हें इंटरनेशनल लेवल का गेंदबाज आंका जाता है।

प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद जागी किस्मत


वह अनसोल्ड रहे तो लगा कि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन तभी प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो गए तो संदीप शर्मा की किस्मत एक बार फिर चमक गई। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने न केवल टीम में लिया, बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी मौका दिया। अब रिजल्ट सभी के सामने है। संदीप शर्मा आईपीएल करियर में 106 मैचों में 116 विकेट ले चुके हैं। वह आईपीएल की पंजाब और हैदराबाद टीमों से खेल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.