संगकारा बोले SA20 जैसी लीग से क्रिकेट फेमस हुआ खिलाड़ियों की कमाई भी हो रही ज्यादा

Updated on 06-02-2024 12:51 PM

कुमार संगकारा ने कहा कि साउथ अफ्रीका की SA20 लीग शानदार प्रोग्रेस कर रही है। मैच देखने के लिए दर्शक ग्राउंड तक पहुंच रहे हैं। इस तरह की लीग से क्रिकेट फेमस हो रहा है और खिलाड़ी भी पैसे की समस्या से नहीं जूझ रहे।

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर संगकारा मेरिलबोन क्रिकेट कमेटी (MCC) में वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि SA20 में सभी 6 टीमों को दर्शकों से बहुत ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है। यही लीग की सबसे बड़ी ताकत है।

क्रिकेट का भविष्य है SA20
संगकारा इस वक्त MCC के सदस्यों के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। वहां उन्होंने कहा, 'ग्रीम स्मिथ ने SA20 को बढ़ाने के लिए बहुत काम किया। उनकी कोशिशों पर दर्शकों ने भी टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम तक आना पसंद किया। SA20 जैसी लीग ही अब क्रिकेट का भविष्य है। इससे खेल को ग्लोबल पहचान मिल रही है।

फैंस अपनी लोकल टीमों को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड तक पहुंच रहे हैं। प्लेयर्स, उनकी फैमिली और बच्चे तक स्टेडियम में मैच देख रहे हैं। क्रिकेट या किसी लीग को बढ़ाने के लिए दर्शकों का ग्राउंड तक पहुंचना बहुत जरूरी है। SA20 में ये चीज पहले सीजन से शानदार रही।'

टेस्ट क्रिकेट भी टिका रहेगा
संगकारा ने कहा, 'टेस्ट फॉर्मेट के भविष्य पर हर समय बातें होते रहती हैं। मुझे नहीं लगता है कि ये खत्म होगा, बस थोड़ा कम हो जाएगा। हमें मिलकर फ्यूचर टूर प्रोग्राम को मैनेज करना होगा। टी-20 लीग और बाकी फॉर्मेट साथ-साथ चलेंगे। इनके बीच बैलेंस जरूरी है।'

आज SA20 का पहला क्वालिफायर
SA20 लीग साउथ अफ्रीका का फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट है। इस साल लीग का दूसरा सीजन खेला जा रहा है, 6 टीमों का यह टूर्नामेंट इस बार 10 जनवरी को शुरू हुआ। आज यानी मंगलवार को टूर्नामेंट का पहला क्वालिफायर डरबन सुपरजायंट्स और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.