विंबलडन मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया और मेट पाविक की जोड़ी

Updated on 05-07-2022 11:21 PM

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार मेट पाविक ने विंबलडन 2022 के मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया-पाविक की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त गैब्रिएला डाब्रोवस्की और जॉन पीयर्स को शिकस्त दी।

छठी वरीयता प्राप्त मिर्जा और पैविक ने सोमवार रात कोर्ट 3 पर एक घंटे 41 मिनट तक खेले गए मुकाबले में कनाडा-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पर 6-4, 3-6, 7-5 से रोमांचक जीत दर्ज की।

भारत-क्रोएशिया की जोड़ी सेमीफाइनल में रॉबर्ट फराह और सातवीं वरीयता प्राप्त जेलेना ओस्टापेंको और दूसरी वरीयता प्राप्त नील स्कुप्सी और देसिरा क्रावज़िक के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से भिड़ेगी।

ऑल इंग्लैंड क्लब में मिर्जा का यह सर्वश्रेष्ठ मिश्रित युगल प्रदर्शन है। वह इससे पहले 2011, 2013 और 2015 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मिर्जा ने पहले ही इस सीजन के अंत में संन्यास की घोषणा कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.