मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में हारी सानिया मिर्जा और मेट पाविक की जोड़ी

Updated on 07-07-2022 10:56 PM

भारत की स्टार महिला टेनिल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार मेट पाविक का विंबलडन मिश्रित युगल खिताब जीतने का सपना टूट गया है।

बुधवार रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी को गत चैंपियन नील स्कूप्स्की और देसिरा क्रावज़िक ने हराकर फाइनल में जगह बनाई।

कोर्ट दो पर खेले गए एक कड़े मुकाबले में सानिया और पैविक की जोड़ी गत चैंपियन स्कूपस्की और क्रावजिक से 6-4, 5-7, 4-6 से हार गई।

मिर्जा और पाविक की जोड़ी ने डाब्रोवस्की और पीयर्स पर 6-4, 3-6, 7-5 से जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

यह ऑल इंग्लैंड क्लब में मिर्जा का सर्वश्रेष्ठ मिश्रित युगल प्रदर्शन है। वह इससे पहले 2011, 2013 और 2015 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। वह विंबलडन का मिश्रित युगल खिताब नहीं जीत सकी हैं।

गौरतलब है कि सानिया और लूसी हरडेका की जोड़ी को महिला युगल के पहले दौर में से हार का सामना करना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.