सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इजहान का जन्मदिन पाकिस्तानी टीम के साथ मनाया

Updated on 01-11-2021 09:24 PM

मुंबई भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्मदिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मनाया। सानिया ने बेटे के जन्मदिन की कई तस्वीरें अपने अकाउंट से शेयर की हैं। सानिया के बेटे इजहान के तीसरे जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है।

सानिया ने अपने पति शोएब मलिक के साथ जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सानिया ने अपने बेटे के नाम एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।उन्होंने पाकिस्तान टीम के क्रिकेटरों और उनके परिवारों के साथ इस खास दिन के जश्न की कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरी में भी साझा कीं।सानिया ने बेटे इजहान के जन्मदिन पर पोस्ट लिखा, ''मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की बधाई।

आज के दिन 3 साल पहले मैंने तुम्हारी मां के रूप में पुनर्जन्म लिया था और मैं तुम्हारे सामने अपने जीवन को याद नहीं कर सकती ... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमें अपने माता-पिता के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद, मेरा सबसे दयालु बच्चा।इजहान की बर्थडे पार्टी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और उनके परिवार भी शामिल हुए।पार्टी में बच्चों के साथ-साथ क्रिकेटरों ने भी जमकर मस्ती की।पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने पहले तीनों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के क्रिकेटरों की पत्नियों ने भी बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आगाज होने से कुछ वक्त पहले ही सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बायो बबल से जुड़ गई थीं।सानिया मिर्जा के बेटे इजहान मिर्जा मलिक की बर्थडे थीम डायनासोर वाली थी।केक और डेकोरेशन सभी इसी के मुताबिक किए थे।इजहान का जन्म 30 अक्टूबर 2018 को हुआ था।सानिया और पाकिस्तानी ऑलराउंडर सानिया मिर्जा की शादी 2008 में हुई थी।इजहान का जन्म शादी के 10 साल बाद हुआ।सानिया मिर्जा ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पत्नियों के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। सानिया मिर्जा के बेटे की जन्मदिन पार्टी की पोस्ट को ढेरों लाइक्स मिल रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.