संजय भंसाली एक बार फिर करेंगे सलमान के साथ काम

Updated on 27-10-2021 07:27 PM

मुंबई पिछले 25 सालों से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में पहले यह चर्चा थी कि फिल्मइंशाल्लाहमें फिर से भंसाली, सलमान को निर्देशित करेंगे। मगर फिल्म किसी कारण से बन नहीं पाई।अब यह खबर है कि बॉलीवुड के दोनों दिग्गज डॉक्यूमेंट्री-सीरीजबियॉन्ड स्टारके लिए एक साथ आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री सीरीज के मेकर्स ने प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स से मुलाकात करना शुरू कर दिया है।साथ ही, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि खुद सलमान खान ने भी इस बारे में पहल की थी।यह सीरीज सलमान खान के फिल्मी सफर, उनकी पर्सनल लाइफ और को-स्टार्स के साथ-साथ उनके दोस्तों के बारे में होगी।इस डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का उद्देश्य सलमान के स्टारडम को एक तरह से और आगे बढ़ाना है।रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली पहले शख्स थे, जो इस सीरीज का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए थे।बताया जा रहा है कि भंसाली ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।उन्होंने सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है।इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिलहाल वे सलमान के साथ कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं।दोनों अक्सर फोन पर बात करते रहते हैं।साथ में यह भी कहा गया है किइंशाल्लाहको लेकर दोनों में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है।गौरतलब है किबियॉन्ड स्टारडॉक्यू सीरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स, विज फिल्म्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सलमान खान की जिंदगी विवादों से घिरी रही है। लिहाजा, उसे पर्दे पर देखना फैंस के लिए खास होगा.सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने फिल्महम दिल दे चुके सनममें साथ काम किया था।इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन भी थे। फिलहाल, संजय लीला भंसाली फिल्मगंगूबाई काठियावाड़ीऔर वेब सीरीजहीरामंडीको लेकर बेहद बिजी हैं, जहांगंगूबाई काठियावाड़ीकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, वहीं वेब सीरीजहीरामंडीपर तेजी के साथ काम चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.