संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव का सास रानी पर पलटवार- हर महीने 21 लाख रुपये ले रहीं, सारे खर्चे हम ही उठा रहे

Updated on 04-12-2025 06:15 PM
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत को लेकर लड़ाई और तेज हो गई है। अब संजय की पत्नी प्रिया सचदेव ने सास रानी कपूर पर पलटवार किया है, और उनके आरोपों का करारा जवाब दिया है। प्रिया पर सास ने बेटे संजय की संपत्ति छुपाने, पैसा विदेश भेजने और फर्जी वसीयत बनवाने का आरोप लगाया था। प्रिया सचदेव ने इन आरोपों का खंडन किया। साथ ही दावा किया कि उनकी सास रानी कपूर हर महीने बेटे संजय की कंपनी से 21 लाख से ज्यादा रुपये निकाल रही हैं। साथ ही उनके सारे निजी खर्च भी उठाए जा रहे हैं। संजय जब जिंदा थे, तब भी यह सिलसिला चल रहा था, और उनके निधन के बाद भी यह जारी है।

बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर मामले में हुए ताजा घटनाक्रम पर सुनवाई की। करिश्मा के बच्चों- समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि प्रिया ने उनके पिता संजय कपूर की वसीयत में हेराफेरी की है। सुनवाई के दौरान, प्रिया के वकील ने रानी कपूर के इस आरोप का जवाब दिया कि प्रिया ने संजय की संपत्ति की असली जानकारी छुपाई है।

प्रिया सचदेव ने सास रानी कपूर को दिया जवाब, आरोपों को बताया बेबुनियाद

हाल ही रानी ने कोर्ट में दावा किया था कि प्रिया ने कोर्ट से संजय कपूर की संपत्ति की अहम जानकारी छुपाई है। साथ ही यह भी कहा था कि उन्हें इस बात का संदेह है कि बेटे का पैसा विदेश भेजा गया है। प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने रानी कपूर के आरोपों की निंदा करते हुए कहा, 'मैंने संपत्तियों की एक डिटेल्ड लिस्ट फाइल की है, और हर तरह का लेन-देन संपत्ति की लिस्ट में है। कोई भी पैसा विदेश नहीं भेजा गया है। ये आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।'

संजय कपूर की 60 करोड़ की सैलरी, बताया कहां-कहां खर्च पैसे

प्रिया सचदेव की कानूनी टीम ने रानी के इस आरोप के बारे में भी बात की कि संजय को 60 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी। नायर ने दावा किया, 'श्री संजय कपूर को जब साल 2023-24 में 10 करोड़ की सैलरी मिली थी, तो उस दौरान वह AIPL0 में डायरेक्टर थे। उस वित्तीय वर्ष के लिए संजय कपूर को 50 करोड़ रुपये का बोनस भी मिला था। उसमें से 23.5 करोड़ रुपये का टीडीएस काटा गया और उन्हें 36.5 करोड़ मिले। उसमें से 28.5 करोड़ अचल संपत्तियों और लंदन में संपत्तियों की खरीद पर खर्च किए गए।'

प्रिया बोलीं- रानी कपूर हर महीने 21 लाख रुपये निकाल रही हैं

कानूनी टीम ने दावा किया कि संजय कपूर की मां रानी उनकी कंपनी, सोना कॉमस्टार की होल्डिंग फर्म AIPL से पैसा निकालती रहती हैं। उन्होंने दावा किया कि रानी कपूर खुद AIPL से 21.5 लाख रुपये हर महीने निकालती हैं, और उनके व्यक्तिगत खर्चे भी ठीक उसी तरह उठाए जाते हैं, जैसे संजय के जिंदा रहने के समय किया जाता था।' संजय कपूर का 12 जुलाई को इंग्लैंड में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था, और तभी से उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.