अंपायर्स से बहस करना पड़ा संजू सैमसन पर भारी, ठोका गया भारी जुर्माना, बाउंड्री पर दिए गए थे कैच आउट

Updated on 08-05-2024 01:30 PM
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार रात मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 56वें मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में संजू सैमसन पर जुर्माना ठोका गया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मैच फीस का 30 प्रतिशत फाइन भरना पड़ेगा। आईपीएल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया, 'सैमसन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।'

लेकिन फाइन लगा क्यों?
शांत स्वभाव के संजू सैमसन मैदान पर उस वक्त अंपायस से भिड़ गए, जब बाउंड्री पर उन्हें अच्छे से रिप्ले देखे आसानी से कैच आउट दे दिया गया। इस विवादास्पद फैसले के बाद वह अपना आपा खो दिया बैठे। संजू सैमसन ने मैच में 46 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली। यह एक ऐसी पारी थी, जिसने राजस्थान रॉयल्स को 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत का मौका दिया। उनकी पारी छह छक्कों और आठ चौकों से सजी थी। संजू का आउट होना ही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

मैच के बाद क्या कहा?

20 रन की हार के बाद सैमसन ने माना कि रॉयल्स ने 10 रन अतिरिक्त दिए और इससे कोई फायदा नहीं हुआ। प्राइज सेरेमनी के बाद संजू ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हमारे हाथ में था, यह 11-12 रन प्रति ओवर की तरह था, इसे हासिल किया जा सकता था, लेकिन आईपीएल में ऐसी चीजें होती रहती हैं। हां, हम दोनों चीजें ठीक से कर रहे हैं, हम परिस्थितियों की मांग पर टिके रहना चाहेंगे, 220 का पीछा करने के लिए 10 रन अतिरिक्त थे, अगर हमने कुछ कम बाउंड्री गंवाई होती तो हम इसे पार कर लेते। इस सीजन हमने तीन गेम गंवाए हैं, लेकिन वो सभी मैच वास्तव में कड़े थे, हम उल्लेखनीय रूप से अच्छा खेल रहे हैं, हमें कुछ अच्छा प्रदर्शन करना होगा और वापसी करनी होगी, हमें गति बनाए रखने की जरूरत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.