संजू सैमसन में है युवराज सिंह जैसी काबिलियत

Updated on 07-10-2022 06:22 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में संजू सैमसन की नाबाद 86 रनों की पारी के देखने के बाद हर कोई इस युवा भारतीय बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा है। सैमसन हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाए, मगर उनकी यह पारी तारीफ योग्य है। मैच के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सैमसन की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने सैमसन की तुलना युवराज सिंह से भी की।

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर डेल स्टेन ने कहा 'जैसे ही कगिसो रबाडा ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर वह नो बॉल फेंकी, मैं ऐसा था, 'प्लीज ऐसा न होने दें'। क्योंकि आप नहीं जानते संजू जैसा खिलाड़ी क्या करेगा, खासकर तब जब उसके पास वो फॉर्म और विश्वास है। मैंने उसे आईपीएल में देखा था, गेंदबाजों को नीचे गिराने और बाउंड्री मारने की उनकी क्षमता, विशेष रूप से खेल के अंतिम 2 ओवरों में, अविश्वसनीय है।'

उन्होंने आगे कहा 'शम्सी आखिरी ओवर करने जा रहा था और सैमसन जानता था कि उनका (शम्सी) का दिन खराब है। जब रबाडा ने नो बॉल फेंकी तो मैं नर्वस था। क्योंकि संजू एक ऐसा खिलाड़ी है जिसमें युवी की क्षमता है, जो उन छह छक्कों को हिट कर सकता है और जब उसे 30+ की आवश्यकता हो। ऐसे में वह टीम को जीता सकता है।'

बात मुकाबले की करें तो दक्षिण अफ्रीका ने संजू सैमसन (86 नाबाद) और श्रेयस अय्यर (50) के जुझारू अर्द्धशतकों के बावजूद भारत को वर्षाबाधित पहले वनडे मैच में गुरुवार को नौ रन से मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 40 ओवर में 250 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम आठ विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी। 

दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल विकेट पर चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने के लिए डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने 139 रन की शतकीय साझेदारी की। मिलर ने 63 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 75 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 65 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 74 रन की नाबाद पारी खेली। भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सैमसन और अय्यर ने कड़ा संघर्ष किया। सैमसन ने 63 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 86 रन बनाए, जबकि अय्यर ने 37 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने भी संघर्ष करते हुए 31 गेंदों पर पांच चौकों के साथ 33 रन बनाए, लेकिन ऊपरी क्रम की असफलता के कारण भारत के लिए लक्ष्य तक पहुंचना असंभव साबित हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.