संजू सैमसन का अर्थ शतक, राजस्थान ने बनाए 210 रन

Updated on 30-03-2022 05:10 PM

पुणे । आईपीएल 20 -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। राजस्थान के ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 58 रन जोड़े। यशस्वी जयसवाल को रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर एडेन मार्करम ने कैच कर लिया। यशस्वी ने 16 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की सहायता से 20 रन बनाए। जोस बटलर को उमरान मलिक ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। बटलर ने 28 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की सहायता से 35 रन बनाए। देवदत्त पाडिक्कल को  उमरान मलिक ने बोल्ड कर दिया। पाडिक्कल ने 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की सहायता से 41 रन की तेज पारी खेली। दूसरे सिरे पर संजू सैमसन का तूफान जारी था। सैमसन ने 27 गेंदों में तीन चौके और 5 छक्के की सहायता से 55 रन जोड़कर राजस्थान को मजबूती प्रदान की। उन्हें भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अब्दुल समद ने कैच कर लिया। शिमरन हेटमायर को टी नटराजन ने बोल्ड किया। हेटमायर ने 13 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की सहायता से 32 रन निकाले। रियान पराग और नाथन कूल्टर नाइल क्रमशः 12 तथा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए नटराजन और उमरान मलिक ने 2 - 2 विकेट लिए भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.