सारा जल्द कर सकती हैं बॉलिवुड में प्रवेश, माडलिंग की दुनिया में बनाया सम्मानजनक स्थान

Updated on 29-04-2022 06:28 PM

मुंबई पिछले कुछ दिनों से कई सिलेब्रिटी किड्स के बॉलिवुड डेब्यू की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस लिस्ट में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। पिछले कई सालों से उनके बालीवुड में डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। बताया जाता है कि सारा की भी फिल्मों में काफी दिलचस्पी है और वह जल्द ही बॉलिवुड डेब्यू कर सकती हैं। सारा की एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि जल्द ही उनका बॉलिवुड डेब्यू हो सकता है।

सूत्र के अनुसार सारा की एक्टिंग में काफी रुचि है और यहां तक कि उन्होंने एक्टिंग के गुर भी सीखे हैं क्योंकि वह कुछ ब्रैंड्स का एंडोर्समेंट कर रही हैं। सारा ने लंदन विश्वविद्यालय से मेडिसिन की पढ़ाई की है। हालांकि 24 साल की सारा अपना करियर ग्लैमर वर्ल्ड में बनाना चाहती हैं।

सूत्र के अनुसार  सारा ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहती हैं, इसलिए उनकी एक्टिंग स्किल लोगों को अचंभे में डाल सकती हैं। वह काफी टैलेंटेड हैं और सारा के पैरंट्स उनके फैसलों में काफी सपोर्टिव हैं। सारा प्रफेशनल मॉडल हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले कुछ ऐसी खबरें भी सुर्खियों में रही थीं कि सारा तेंदुलकर जल्द ही शाहिद कपूर के ऑपोजिट बॉलिवुड डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि तब सचिन तेंदुलकर ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.