सारा खान एण्डटीवी के शो 'संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं' में करेंगी धमाकेदार एंट्री

Updated on 26-07-2020 10:45 PM

मुंबई / एण्डटीवी के शो 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाए' में 'भक्त और भगवान' के बीच के शुद्ध संबंध को दिखाया गया है। इस शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण शुरू हो चुका है और इसमें भक्त एवं भगवान के रिश्ते को एक नये सिरे से प्रस्तुत किया जायेगा। इस शो में टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री सारा खान एक नकारात्मक भूमिका के साथ एंट्री करने वाली हैं। वह इस शो में मुख्य किरदारों में से देवी पॉलोमी की भूमिका में नजर आएंगी, जो संतोषी मां (ग्रेसी सिंह) और उनकी प्रिय भक्त स्वाति (तन्वी डोगरा) की जिन्दगी में ढेर सारा ड्रामा लेकर आएगी।

इस बारे में बताते हुए सारा खान ने कहा, "मुझे हमेशा से ही ऐसे किरदार निभाना पसंद रहा है। देवी-देवताओं के किरदारों को परदे पर उतारने का जो सुन्दर और संतुलित ढंग है उसने मुझे हमेशा ही अपनी ओर आकर्षित किया है। दर्शक शो में पॉलोमी के किरदार के बारे में जानते हैं, लेकिन अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि नए एपिसोड्स में मैं कैसे नया डामा लाऊंगी जोकि इससे पहले उन्होंने कभी नहीं देखा होगा।"

उन्होंने आगे कहा, “पॉलोमी का मेरा किरदार स्वाति और उसके पति को नुकसान पहुंचाने के लिए जानलेवा चालें चलेगा। इतना ही नहीं, वह संतोषी मां की भी सारी शक्तियों को छीन लेगी। ये संतोषी मां के लिए एक बहुत बड़ी अड़चन है क्योंकि बिना शक्तियों के संतोषी मां के लिए स्वाति को मुसीबतों से बाहर आने में मदद करना बिलकुल असंभव हो जाएगामैं अपनी भूमिका को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और एण्डटीवी और ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' के कलाकारों के साथ इस खूबसूरत सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

जब सारा खान से 'न्यू नॉर्मल' के नये नियमों के साथ तालमेल बिठाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "न्यू नॉर्मल' का नियम शुरू होने के आने के साथ, मुझे विश्वास है कि यह कुछ ऐसा है, जो हमें फिट रहने के लिये हर चीज को मैनेज करना सिखाता है। हम सबको शूटिंग करने के इन नये नियमों का पालन करना चाहिये और उसके अनुसार खुद को ढ़ालना चाहिएये सब कुछ हमारी और हमारे आस-पास के लोगों की सुरक्षा के लिए है। प्रोडक्शन हाउस हर किसी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरी सावधानी और सुरक्षा उपायों को अपना रहा है। मैं भी अपनी सुरक्षा के लिए मेकअप किट और आवश्यक चीजें अपने साथ रखती हूं।''

सारा खान को पॉलोमी की भूमिका में देखें, जो संतोषी मां और उनकी भक्त स्वाति की जिंदगी में आगे कई मुश्किलें खड़ी करने वाली है

'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' के नये एपिसोड्स देखिये, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.