मॉडलिंग में उतरी सारा तेंदुलकर

Updated on 07-12-2021 10:06 PM

मुम्बई महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अब मॉडलिंग की दुनिया में उतर रही है। सारा ने  अपने करार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। सारा शुरुआत से ही अपने फैशन सेंस को लेकर छायी रही हैं। वह आमतौर पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं।

सारा ने हाल ही में कपड़ों के एक लोकप्रिय ब्रांड के साथ करार किया है। इस ब्रांड के प्रमोशन के लिए उन्होंने अभिनेत्री बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ मॉडलिंग शुरु की थी। प्रमोशनल वीडियो में ये तीनों ही एक साथ पोज देती हुई नजर आयी हैं। सारा ने पिछले दिनों अपने जिम वीडियो भी पोस्ट किये थे।

 तभी उनके मॉडलिंग में उतरने की अटकलें लगने लगीं थीं। सारा इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं और उनके 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सारा इंस्टाग्राम पर कभी परंपरागत तो कभी आधुनिक कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और प्रशंसक भी इन्हें खूब पसंद करते हैं। सारा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से स्नातक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.