जसप्रीत बुमराह को वनडे की उपकप्तानी पर सरनदीप सिंह ने जताई हैरान

Updated on 03-01-2022 11:42 PM

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 18 जनवरी से आरंभ होने जा रही 3 मैचों की एक दिवसीय श्रंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे।

उन्हें वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं वनडे टीम की उपकप्तानी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है। जसप्रीत बुमराह को वनडे की उपकप्तानी सौंपे जाने से पूर्व भारतीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह काफी हैरान हुए हैं।

सरनदीप ने कहा कि केएल राहुल नीली जर्सी में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। मुझे केएल राहुल पर पूरा भरोसा है लेकिन उप-कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह मेरे लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि उप-कप्तान के रूप में एक तेज गेंदबाज का नाम काफी अलग होता है क्योंकि वह बाउंड्री लाइन पर फिल्डिंग करता है। उनके लिए बाउंड्री से आना और हर गेंद या ओवर के बाद मैदान में हो रही मीटिंग्स में हिस्सा लेना मुश्किल होगा। 

वहीं विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच में चल रहे तनातनी पर भी सरनदीप सिंह ने अपना बयान दिया है। सरनदीप ने कहा कि विराट कोहली और चयनकर्ताओं के मुद्दे को बोर्ड को जल्द से जल्द सुलझाना होगा क्योंकि यह अभी बहुत लंबे समय से चल रहा है और मेरी राय में इस मामले को बंद करने का समय गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.