स्विस ओपन के सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी, कड़े मुकाबले में मिली जीत

Updated on 25-03-2023 08:27 PM
बासेल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में डेनमार्क के जेपी बे और लासे मोल्हेडे को हराकर स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार की रात को खेले गए मुकाबले में 54 मिनट में 15-21, 21-11, 21-14 से जीत दर्ज की। सात्विक और चिराग का अगला मुकाबला ओंग यू सिन और टियो ई यी की मलेशियाई जोड़ी से होगा।

पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन जैसे खिलाड़ियों के शुरू में ही बाहर हो जाने के बाद अब भारत का दारोमदार पुरुष युगल की इस स्टार जोड़ी पर ही टिका है। भारतीय जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले गेम में एक समय वह केवल 15-16 के स्कोर पर एक अंक से पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद डेनमार्क की जोड़ी ने लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया। सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में लय हासिल की और इंटरवल तक 11-4 की मजबूत बढ़त बना दी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दूसरा गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

तीसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंटरवल तक वह 11-7 से आगे थी। इसके बाद उसने सात अंक की बढ़त बनाई और उसे आखिर तक बरकरार रखकर शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में अच्छी वापसी की है क्योंकि इससे पहले ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उसे पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.