सऊदी अरब और बहरीन ने लेबनान के राजदूतों को ‎दिया देश छोड़ने का आदेश

Updated on 30-10-2021 08:16 PM

बेरूत सऊदी अरब ने लेबनान के एक मंत्री की टिप्पणियों के जवाब में उसके राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है और लेबनान से आयात पर रोक लगा दी है। लेबनान के मंत्री ने यमन में युद्ध को सऊदी आक्रामकता बताया था। इसके कुछ देर बाद बहरीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बहरीन ने लेबनान के राजदूत को दो दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। लेबनान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के निर्णय पर चर्चा की और तनाव कम करने की उम्मीद से उचित निर्णय लेने का आह्वान किया। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने कहा कि बेरूत में राज्य के राजदूत को भी स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है।

खबर में कहा गया है कि इस कदम से सऊदी अरब में रह रहे और यहां काम कर रहे उन हजारों लेबनानी नागरिकों और उनके परिवारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेबनान से आयात पर प्रतिबंध लगाने का सऊदी का फैसला ऐसे समय में आया है जब लेबनान को विदेशी मुद्रा की अत्यंत जरूरत है जो इस समय सबसे खराब आर्थिक और वित्तीय संकट से गुजर रहा है। क्षेत्र की आर्थिक महाशक्ति सऊदी अरब दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है और वह दशकों से लेबनानी उत्पादों का एक प्रमुख बाजार रहा है। यह फैसला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें लेबनान के सूचना मंत्री जॉर्ज कोर्डाही ने यमन में युद्ध को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के आक्रामकता के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने कहा कि यमन में युद्ध बेतुका है और इसे रोकना चाहिए।

लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने कोर्डाही को फोन करने से पहले राष्ट्रपति मिशेल औन के साथ स्थिति पर चर्चा की और उनसे राष्ट्रीय हितों की खातिर उचित निर्णय लेने को कहा। मिकाती ने सऊदी के कदम के लिए खेद व्यक्त किया और राज्य से अपने फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया। मिकाती ने कहा कि उनकी सरकार सऊदी अरब के साथ गहरे भाईचारे के संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी चीज को स्पष्ट रूप से खारिज करती है। मिकाती ने पहले कहा था कि कोर्डाही की टिप्पणियां सरकार की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने यह टिप्पणी पिछले महीने पद पर कार्यभार संभालने से पहले की थी। पूर्व में टीवी कार्यक्रम के मेजबान रहे कोर्डाही ने सितंबर में इस पद के लिए चुने जाने से पहले एक टीवी कार्यक्रम पर यह टिप्पणी की थी। कोर्डाही ने इस सप्ताह बेरूत में एक संवाददाता सम्मेलन में अपने साक्षात्कार के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया। यह साक्षात्कार पांच अगस्त को प्रसारित हुआ था। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद से वह अपनी राय व्यक्त नहीं करने की सरकार की नीति का पालन करते हैं। कोर्डाही ने कहाकि हमें लेबनान में किसी के ब्लैकमेल का शिकार नहीं होना चाहिए, चाहे वे देश हों, राजदूत हों या व्यक्ति हों।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.