सऊदी अरब ने अरामको में सरकारी निवेश कोष में हस्तांतरित करने की घोषणा की

Updated on 14-02-2022 09:20 PM

दुबई सऊदी अरब ने सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज पेट्रोलियम कंपनी अरामको में सरकार की चार प्रतिशत हिस्सेदारी या करीब 80 अरब डॉलर सरकारी निवेश कोष में हस्तांतरित करने की घोषणा की है। सऊदी अरब यह कदम अपनी ऊर्जा पर निर्भर अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने को उठा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी का मूल्यांकन 2,000 अरब डॉलर से कुछ कम है। वहीं इस समय कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है, जो 2014 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान ने इन शेयरों के हस्तांतरण का फैसला किया है।

यह सऊदी अरब का सरकारी संपदा कोष है। कोष के द्वारा सऊदी युवराज उबर से लेकर ब्रिटेन की फुटबॉल टीम न्यूकैसल यूनाइटेड में निवेश कर चुके हैं। सरकार की योजना है कि तेल संपदा का इस्तेमाल युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए किया जाए जिससे समय के साथ अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता कम हो। यह कोष नेवार्क, कैलिफोर्निया की इलेक्ट्रिक कार कंपनी ल्यूसिड मोटर्स इंक में भी निवेश कर चुका है। हालांकि, कोष की ओर से तत्काल यह नहीं बताया गया है कि इसका क्या इस्तेमाल किया जाएगा।

 अरामको में 94 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सरकार सबसे बड़ी शेयरधारक है। वर्ष 2019 में कंपनी के शेयरों की पेशकश रियाद के तदावुल शेयर बाजार में की गई थी। रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने पिछले सप्ताह कहा था कि इस कोष के तहत संपत्तियां 2020 में बढ़कर 412 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं जो 2015 में 152 अरब डॉलर थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.