कंगाल पाकिस्‍तान को बचाने के लिए आगे आया सऊदी अरब, शहबाज सरकार के साथ आज होगी महाडील

Updated on 27-07-2023 01:43 PM
इस्‍लामाबाद: कंगाल हो चुके पाकिस्‍तान को बचाने के लिए सऊदी अरब की सरकार सामने आई है। पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के बीच 10 अरब डॉलर का समझौता होने जा रहा है। इसके तहत दोनों देश ग्‍वादर में व‍िशाल रिफाइनरी लगाने जा रहे हैं। इस रिफाइनरी के लिए पाकिस्‍तान की 5 सरकारी कंपनियां और सऊदी अरब की चर्चित तेल कंपनी अरमाको न‍िवेश करेंगी। पाकिस्‍तान इस प्रॉजेक्‍ट में 70 फीसदी पैसा लगाएगा, वहीं सऊदी अरब की कंपनी 3 अरब डॉलर खर्च करेगी।

एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक तबाही की कगार पर पहुंचा पाकिस्‍तान पहले चाहता था कि सऊदी अरब 10 अरब डॉलर पूरा पाकिस्‍तान में निवेश करे लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। पाकिस्‍तान की आर्थिक हालत बहुत ही खराब है और सऊदी अरब पहले ही उसे काफी लोन दे चुका है। सऊदी अरब के इस रुख के बाद आखिरकार शहबाज सरकार को पूरी रिफाइनरी में 70 फीसदी पैसा लगाने के लिए बाध्‍य होना पड़ा है। दोनों देशों के बीच आज इस सहमति पत्र पर समझौता हो सकता है।

सऊदी अरब से खराब रिश्‍तों की पाकिस्‍तान ने चुकाई कीमत


पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के बीच इमरान खान के कार्यकाल में रिश्‍ते रसातल में चले गए थे। इमरान खान ने सीधे सऊदी प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान पर हमला बोला था। अब शहबाज सरकार के आने के बाद हालात बदलते दिख रहे हैं। शहबाज शरीफ से लेकर आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर तक सऊदी प्रिंस से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी सऊदी अरब ने पूरा पैसा इस प्रॉजेक्‍ट के लिए नहीं दिया है। सऊदी अरब के राजदूत ने ग्‍वादर में र‍िफाइनरी स्‍थल का दौरा किया है।

इस संयुक्‍त रिफाइनरी में हर दिन 4 लाख बैरल तेल साफ करने की क्षमता होगी। पाकिस्‍तान खुद को बचाने के लिए अब खाड़ी देशों की शरण में पहुंच गया है। इससे पहले पाकिस्‍तान ने यूएई को कराची पोर्ट का कुछ हिस्‍सा दे दिया था ताकि उसे पैसा मिल सके। पाकिस्‍तान रिश्‍ते सुधारने के लिए मुस्लिम देश होने की दुहाई दे रहा है। ग्‍वादर वही इलाका है जहां पर चीन अरबों डॉलर का सीपीईसी का न‍िवेश कर रहा है। ग्‍वादर बंदरगाह को चीन आधुनिक बना रहा है। इससे पहले सऊदी प्रिंस ने साल 2019 की अपनी यात्रा के दौरान 20 अरब डॉलर के न‍िवेश पैकेज का ऐलान किया था जिसमें 10 अरब डॉलर रिफाइनरी पर खर्च किया जाना था। हालांकि अब रिश्‍ते खराब होने के बाद अब वह केवल 3 अरब डॉलर का ही निवेश कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.