सऊदी अरब ने कामगारों को लेकर बदल दिया बड़ा नियम, भारतीय जरूर पढ़ें नहीं तो होगी मुश्किल

Updated on 29-11-2023 01:19 PM
रियाद: सऊदी अरब ने विदेशों से आने वाले घरेलू कामगारों की भर्ती के लिए वीजा जारी करने के नियम बदल दिए हैं। सऊदी सरकार के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने कहा है कि नए नियमों के तहत 24 साल से कम उम्र का अविवाहित नागरिक घरेलू कामों के लिए विदेशी कामगारों के लिए वीजा जारी नहीं कर सकता है और किसी को काम पर नहीं रख सकता है। इस नियम का घरेलू कामकाज के लिए जाने वाले भारतीय कामगारों पर भी असर होगा क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में कामगार सऊदी अरब जाते हैं।

घरेलू कामगारों और उनके समकक्षों की भर्ती के लिए वीजा देने के नियम विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तियों पर लागू होते हैं। इनमें सऊदी, खाड़ी सहयोग परिषद राज्यों के नागरिक, विस्थापित जनजातियों के सदस्य, नागरिकों की पत्नियां और मां और प्रीमियम रेजीडेंसी धारक शामिल हैं। इन व्यक्तियों को उनकी वित्तीय क्षमता के आधार पर घरेलू कामगार वीजा जारी करने की अनुमति है। अब 24 साल से कम के अविवाहित नागरिकों के लिए ये अधिकार बहुत सीमित हो गए हैं, खासतौर से घरेलू मदद के लिए वो किसी को वीजा नहीं दे सकेंगे। सऊदी में घरेलू कामगारों की अलग-अलग श्रेणियों में नौकर, ड्राइवर, सफाईकर्मी, रसोइया, गार्ड, माली, दर्जी, नर्स को शामिल किया गया है।

क्या हैं वीजा के नियम

सऊदी में किसी को वित्तीय क्षमता नियमों के अनुसार पहला वीजा जारी करने के लिए वेतन निर्दिष्ट करना पर्याप्त है। वीजा जारी करने के लिए बैंक दस्तावेज का शेष 40,000 सऊदी रियाल होना चाहिए। दूसरा वीजा जारी करने के मामले में आवश्यक न्यूनतम वेतन 7000 रियाल है। सऊदी गजट के अनुसार, तीसरा वीजा जारी करने के लिए 25,000 रियाल का न्यूनतम वेतन और 2,00000 रियाल बैंक खाते में होना आवश्यक है।

सऊदी मानव संसाधन मंत्रालय ने वीजा से जुड़े नियमों को बताने के लिए नियोक्ताओं के लिए मुसनेड (Musaned) नाम का प्लेटफॉर्म भी बनाया है। यहां पर नियोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों और इससे जुड़े कामों की जानकारी दी जाती है। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए कामगारों के लिए वीजा जारी करने और श्रमिकों के बीच वार्ता करने की व्यवस्था भी की गई है। इस प्लेटफॉर्म पर श्रम अनुबंधों के तहत विवादों के समाधान की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.