यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी सेना की जबरदस्त एयरस्ट्राइक

Updated on 22-01-2022 07:38 PM

रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ जबरदस्त एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में कई विद्रोहियों के मारे जाने की खबर है। एयरस्ट्राइक से यमन का इंटरनेट कनेक्शन ही ठप हो गया। माना जाता है कि हूती विद्रोहियों को ईरान से हथियार मिल रहा है। इन्हीं हथियारों और ड्रोन्स की मदद से वे अपने पड़ोसी देशों में हमले कर रहे हैं।

  यमन के एक एडवोकेसी ग्रुप नेटब्लॉक्स ने दावा किया है कि सऊदी की एयरस्ट्राइक में हुदैदा की एक साइट को निशाना बनाया गया। इस कारण पूरे यमन में इंटरनेट सर्विस बंद पड़ गई। नेटब्लॉक्स ने बताया कि यमन में इंटरनेट कनेक्शन देर रात 1 बजे बंद पड़ गया। सऊदी के हमले से यमन की सरकारी टेलिकॉम कंपनी टेलीयमन का एक कंट्रोल टॉवर बर्बाद हो गया। टेलीयमन पर से यमन सरकार का कंट्रोल खत्म हो चुका है। इस सरकारी टेलिकॉम कंपनी को अब हूती विद्रोही चलाते हैं। हूती विद्रोहियों ने 2014 के अंत से ही राजधानी सना पर कब्जा किया हुआ है।

सैन डिएगो स्थित सेंटर फॉर एप्लाइड इंटरनेट डेटा एनालिसिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित इंटरनेट फर्म क्लाउडफ्लेयर ने भी यमन में राष्ट्रव्यापी इंटरनेट आउटेज की पुष्टि की है। उधर हूती विद्रोहियों के अल-मसीरा सैटेलाइट न्यूज चैनल ने कहा कि कम्यूनिकेशन बिल्डिंग पर हुए हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। चैलन पर जारी फुटेज में मलबे से शवों को निकालते दिखाया गया है। इस फुटेज में आसपास से गोलियां चलने की आवाजे भी रही थीं।

हालांकि, किसी सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमले की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर हूती विद्रोही भी भारी हथियारों और रायफलों के साथ तैनात दिखाई दिए। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन सेना ने भी यमन के हुदैदा बंदरगाह के आसपास हमले करने की बात स्वीकारी है। सऊदी का कहना है कि यह हमला हूती विद्रोहियों की क्षमताओं को नष्ट करने के लिए किया गया था। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के अपदस्थ सरकार का समर्थन करने के लिए 2015 में हूती विद्रोहियों के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।

सऊदी अरब के कई हवाई हमलों में यमन में कई आम नागरिकों के हत्या के भी आरोप लगे हैं। हूती विद्रोही भी देश भर में बच्चों को ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी मिलीशिया में कई बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा हूती विद्रोही अंधाधुंध बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। सऊदी गठबंधन की कार्रवाई और हूती विद्रोहियों के हमले के कारण यमन में गंभीर मानवीय संकट खड़ा हो गया है। उधर, अबू धाबी पर ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने भी हूती विद्रोहियों के खिलाफ बदला लेने का ऐलान किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.