'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' ट्रेलर: बीवी से नोंकझोंक, नाचने वाली से कर लिया दूसरा ब्याह, बुरे फंसे अरविंद अकेला कल्लू
Updated on
29-11-2024 04:23 PM
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार अरविंद अकेला कल्लू नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'मुझे मेरी बीवी से बचाओ।' इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। बीवी से नोकझोक और नाचने वाली से दूसरी शादी करने के बाद उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान आता है कि घरवाले भी तबाह हो जाते हैं, लेकिन आखिरी में जो होता है, वो दिल छू लेगा।
Mujhe Meri Biwi Se Bachao भोजपुरी फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता लीड रोल में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आपको हंसाएगा, गुदगुदाएगा और इमोशनल भी करेगा। इसके निर्माता विनय सिंह, डॉ. संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं। फिल्म का निर्देशन राज किशोर प्रसाद (राजू) ने किया है।
हर वर्ग देख सकेगा ये मूवी
डायरेक्टर राज किशोर प्रसाद (राजू) ने बताया कि फिल्म 'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' एक पारिवारिक मनोरंजन है, जिसमें हास्य और भावनाओं का शानदार मिश्रण है। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कहानी में ऐसे मजेदार मोड़ हैं, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेंगे। राज किशोर प्रसाद ने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने इस प्रोजेक्ट को जीवंत बनाने के लिए जी-जान से मेहनत की है। उन्होंने विशेष रूप से अरविंद अकेला 'कल्लू', मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता के अभिनय की तारीफ की।'
दर्शकों को जोड़ने वाली है कहानी
उन्होंने आगे कहा, 'हमने फिल्म की कहानी को दर्शकों से जोड़ने की कोशिश की है। इसका निर्देशन एक ऐसी शैली में किया गया है, जो हर दर्शक को आकर्षित करेगा। हमारे पास बेहतरीन कलाकारों के साथ एक मजबूत तकनीकी टीम भी है, जिसने फिल्म को उच्च गुणवत्ता का बनाया है। उम्मीद है कि 'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाएगी और यह फिल्म उन्हें हंसी और खुशी से भर देगी। उन्होंने दर्शकों से सिनेमाघरों में आकर इस अनोखी फिल्म का आनंद लेने की अपील की।
ये स्टार्स भी आएंगे नजर
आपको बता दें कि इस फिल्म में अरविंद अकेला 'कल्लू' मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता उनकी सह-कलाकार हैं। माया यादव, रोहित सिंह मटरू और अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी एक पति-पत्नी के रिश्ते की मजेदार उलझनों और उनके हास्यपूर्ण संघर्षों को दिखाती है। फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं। संगीतकार ओम झा ने फिल्म के गानों को सुरों से सजाया है, जबकि गीतकार प्यारेलाल यादव और सुरेंद्र मिश्रा ने दिल को छूने वाले गाने लिखे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…