हमास की गोली से बेटे को तो बचाया लेकिन खुद गंवा दी जान, इजरायल की यह कहानी रुला देगी

Updated on 10-10-2023 01:04 PM
तेल अवीव: इजरायल में हमास की गोलीबारी से अपने छोटे बेटे को बचाने के दौरान एक कपल ने जान गंवा दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पिता ने कहा कि उनकी बेटी और दामाद डेबोरा और श्लोमी मटियास को आतंकवादियों ने उस वक्त मार डाला, जब उन्होंने अपने बेटे को बचाने के लिए खुद को गोलियों के सामने कर लिया। उन्होंने बताया कि डेबोरा और श्लोमी अपने 16 साल के बेटे के साथ सुरक्षित कमरे में थे। तभी आतंकवादियों ने उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए और उन्हें गोली मार दी।

फर्श पर गिरकर बची जान
उन्होंने बताया, 'डेबोरा और श्लोमी ने यह सुनिश्चित किया कि वे बेटे पर गिरें, जिससे उसकी जान बच सके। हालांकि एक गोली उसके पेट में लगी, लेकिन वह बच गया।' इसी तरह का एक विडियो वायरल है, जिसमें एक कपल अपने बेटे और बेटी के साथ फर्श पर बैठा नजर आ रहा है। विडियो में हमास के हथियारबंद आतंकी को देखा जा सकता है। माता-पिता ने अपने बच्चों को सांत्वना दी और उन्हें फर्श पर लेटने के लिए कहा, क्योंकि हमास के आतंकी उनके घर से गोलीबारी कर रहे थे।

घटना पर जताया अफसोस
सीबीएस न्यूज के मुताबिक इलान ट्रोएन ब्रैंडिस में इजरायली प्रोफेसर हैं। साथ ही स्कूल में शूस्टरमैन सेंटर ऑफ इजरायल स्टडीज के संस्थापक निदेशक भी हैं। हमलों के दौरान वह इजरायल में ही थे। इस बीच, उनका पोता अब दक्षिणी इजरायल के एक अस्पताल में है और ठीक रहा है। ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, 'हमें यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि प्रोफेसर ट्रोएन ने इजरायल में हो रही दुखद घटनाओं में अपनी बेटी और दामाद को खो दिया है।

कई सैनिक हैं तैनात
उन्‍होंने आगे कहा, 'ब्रैंडिस के पूर्व छात्र इलान और उनका परिवार लंबे समय से ब्रैंडिस समुदाय के मूल्यवान सदस्य रहे हैं,और हम इलान, उनकी पत्नी कैरोल और उनके पूरे परिवार को अपने विचारों में रखते हैं। हम कड़े शब्दों में आतंकवाद की निंदा करते हैं जैसा कि हमने आज निर्दोष नागरिकों के खिलाफ होते देखा है।' शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। इसमें 700 से ज्‍यादा इजरायलियों की मौत हो गई है। कई लोग अभी तक हमास के कब्‍जे में है। इजरायली सेना ने दक्षिणी रेगिस्तानी इलाकों में हजारों सैनिकों को तैनात किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.