आईएसएल के लिए कार्यक्रम घोषित

Updated on 14-09-2021 08:15 PM
कोलकाता । इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के शुरुआत मैच में केरल ब्लास्टर्स का मुकाबला मोहन बागान से होगा। इसके एक सप्ताह बाद ही टीम कोलकाता ‘डर्बी’ में एससी ईस्ट बंगाल से खेलेगी। आयोजकों ने यहां टूर्नामेंट के शुरुआती 55 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की। ईस्ट बंगाल की टीम 21 नवंबर को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। वहीं इसके बाद मुंबई सिटी एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा।
ईस्ट बंगाल और मोहन बागान का मुकाबला 27 नवंबर को खेला जाएगा। आगामी 2021-22 सत्र में कुल 115 मैच खेले जाएंगे जिसमें 11 दौर के 55 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की गयी है। ये मुकाबले नौ जनवरी तक खेले जाएंगे। पिछले सत्र की तरह ही इस सत्र के भी सभी मैच गोवा में खेले जाएंगे जिसमें शनिवार को ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच मुकाबले) होंगे। इसमें दूसरा मैच रात साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा। वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में खेले जाने वाले मुकाबले पहले की तरह ही शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.