स्कूली बच्चों की बल्ले- बल्ले! आधार अपडेट में नहीं लगेगा कोई शुल्क, जानें पूरा डिटेल

Updated on 12-02-2026 12:52 PM
रांची: झारखंड के लाखों स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर है। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को अब आधार अपडेट में कोई शुल्क नहीं देना होगा। जानकारी के मुताबिक सरकार ने ये नोटिस किया है कि शुल्क की वजह से कई बच्चों का आधार अपडेट नहीं हो पा रहा था। नियम के मुताबिक अब सात से 15 वर्ष के छात्र छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नियम के मुताबिक सितंबर 2026 तक आधार अपडेट कराने वाले इस उम्र के बच्चों को निर्धारित शुल्क नहीं देना होगा।

आधार अपडेट अब निःशुल्क

उधर, जानकारी ये भी है कि पांस से सात साल और 15 साल से 17 साल के बच्चों का पूर्व में आधार कार्ड अपडेट में शुल्क नहीं लगता है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन की ओर से इससे संबंधित विशेष निर्देश सभी जिलों को दे दिया गया है। उन्होंने साफ किया है कि सात से 15 वर्ष तक के छात्र छात्राओं का बायोमेट्रिक अपडेट अति आवश्यक है। इसे मिशन मोड में कराये जाने की जरूरत है। उनके मुताबिक तीस सितंबर, 2026 तक कोई शुल्क नहीं लगना है। ऐसे में सभी जिलों में ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई शुल्क नहीं लिया जाए।

आधार ऑपरेटरों को निर्देश

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में सभी स्कूलों, शिक्षकों और कर्मचारियों के अलावा आधार ऑपरेटरों को तत्काल जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू है। इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चों को जागरूक करने के लिए भी काम किया जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार की ओर से साफ निर्देश है कि इस कार्य को त्वरित गति से निपटाया जाए। इसे लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी कर दिया गया है।

कैसे कराएं आधार अपडेट?

जब किसी बच्चे का आधार कार्ड पहली बार जारी किया जाता है, तो यह अक्सर जनसांख्यिकीय विवरण और माता-पिता के बायोमेट्रिक्स पर आधारित होता है। 5 वर्ष की आयु में, बच्चे के उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली के स्कैन पहली बार लिए जाते हैं। 15 वर्ष की आयु में, जब विकास और शारीरिक बनावट और स्थिर हो जाती है, तो एक और बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य होता है। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि यदि ये बायोमेट्रिक अपडेट निम्नलिखित समयावधि के भीतर किए जाते हैं तो ये निःशुल्क हैं। अभिभावक इन निर्धारित समयावधियों के दौरान किसी भी आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र पर जाकर बिना किसी शुल्क का भुगतान किए अपने बच्चे के आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपका आधार सेंटर पर जाना होगा। आधार पोर्टल पर पूर्व से समय का स्लॉट बुक करने की सुविधा भी मौजूद है। पहले निर्धारित सेंटर का समय सुनिश्चित कर लें। उसके बाद आधार सेंटर पहुंच जाएं।

बायोमेट्रिक्स को कैसे अपडेट करें?

अभिभावकों को बच्चे को मूल आधार कार्ड के साथ निकटतम आधार केंद्र पर ले जाना होगा। बच्चे के नए बायोमेट्रिक्स (उंगलियों के निशान, आइरिस स्कैन और फोटो) रिकॉर्ड किए जाएंगे और अपडेटेड आधार कार्ड जारी किया जाएगा। UIDAI की वेबसाइट या ऐप पर मौजूद QR कोड की मदद से आप निकटतम केंद्र का पता लगा सकते हैं। सही समय पर बायोमेट्रिक्स अपडेट कराने से यह सुनिश्चित होता है कि बच्चों को भविष्य में आवश्यक सेवाओं, लाभों और पहचान सत्यापन में कोई बाधा न आए। निर्धारित आयु वर्ग के लिए यह अपडेट निःशुल्क है, इसलिए माता-पिता को समय पर यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.