ताइवान में स्कूल टीचर ने 6 बच्चियों का रेप किया:224 मामलों में 28 साल की सजा हुई,

Updated on 17-08-2024 05:28 PM

ताइवान में एक टीचर को 6 बच्चियों का रेप करने के मामले में 28 साल जेल की सजा सुनाई गई है। ताइपे टाइम्स के मुताबिक 30 साल के किंडरगार्टन टीचर माओ चुन शेन पर छह लड़कियों से रेप के 11 मामलों, शोषण के 207 मामलों और अश्लील तस्वीरें-वीडियो बनाने के 6 मामलों में दोषी ठहराया गया था।

ताइपे के कोर्ट ने कहा कि माओ को कुल 224 मामलों में दोषी पाया गया है, जिसमें कानून के हिसाब से उसकी कुल सजा 1252 साल और 6 महीने होगी। हालांकि, उसे 28 साल की सजा सुनाई गई। माओ अभी इसके खिलाफ अपील कर सकता है।

2022 में आया था पहला केस
माओ को पिछले साल जुलाई में ताइपे पिरामिड स्कूल में बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर 2022 में पहला केस दर्ज हुआ था। हालांकि, तब सबूत न मिलने पर जांच बंद कर दी गई थी। बाद में कई केस सामने आने पर पिछले साल उसके स्कूलों में पढ़ाने पर बैन लगा दिया गया। खास बात यह है कि माओ ताइपे पिरामिड स्कूल की ओनर का बेटा है।

माओ के पास सोशल वर्क में कॉलेज डिग्री है और उसने सितंबर 2021 में ताइपे के स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था। यहां उसके ऊपर CCTV मैनेज करने, लंच ब्रेक में बच्चों का ध्यान रखने, उन्हें पढ़ाने में टीचर्स की मदद करने और बच्चों को स्कूल लाने-घर छोड़ने का काम था।

फोन में मिले 600 अश्लील वीडियो
माओ पर अब भी कई आरोप ऐसे हैं, जिनकी जांच चल रही है। माओ के पूरे गुनाह की जानकारी तब सामने आई जब पीड़ित बच्चों के परिजनों ने उसका फोन जब्त किए जाने की मांग की। उसके फोन में बच्चों के 600 से ज्यादा अश्लील वीडियो और तस्वीरें मौजूद थीं। सबूत सामने आने के बाद पिछले महीने जुलाई में ताइपे के मेयर चियांग वान-आन ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.