किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य में स्कूलों की होती है अहम भूमिका

Updated on 03-01-2022 11:41 PM

वाशिंगटन  ताजा अध्ययन में यह दावा किया गया है कि किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य में स्कूलों की भूमिका अहम होती है। हालांकि, ये बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के बहुत कम हिस्से को ही प्रभावित करते हैं।  ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में साइकेट्री डिपार्टमेंट के प्रोफेसर विलेम कुयकेन का कहना है

कि जब बच्चे स्कूल में दाखिल होते हैं तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि बचपन में बच्चों का अधिकांश समय स्कूलों में ही गुजरता है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को विचार करने की जरूरत है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए वह क्या कर सकते हैं।

कई बार बाहरी कारक बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर खराब असर डालते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर स्कूलों की भूमिका को लेकर 85 विद्यालयों के 11 से 14 साल के 26,885 छात्रों पर सर्वे किया गया। स्टडी के दौरान रिसर्चर्स की टीम ने पाया कि स्कूल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बहुत कम हिस्से को प्रभावित करते हैं।

हालांकि, ये जितने भी हिस्से को प्रभावित करें, वह काफी महत्वपूर्ण होते हैं। वहीं, ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर टैम्सिन फोर्ड  का कहना है कि स्कूलों का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रत्यक्ष प्रभाव कम होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि स्कूल बच्चों के लिए मूल्यवान नहीं होते।

फोर्ड का कहना है कि स्कूल का माहौल बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। यही वजह है कि स्कूल बच्चों के मानिसक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। कहा जाता हैं कि बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का सबसे अधिक असर होता है। यही प्रभाव उनके किशोर और वयस्क होने के बाद उनकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.