साल 2013 में स्कीइंग करते हुए दुर्घटना का शिकार होने वाले शूमाकर कोमा में चले गए थे

Updated on 27-12-2023 12:41 PM

फॉर्मूला-1 के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार माइकल शूमाकर पिछले 10 सालों से सार्वजनिक जीवन में नहीं आए। इसकी वजह साल 2013 में उनका स्कीइंग करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर कोमा में चले जाना था। इसके बाद उनका परिवार उन्हें सार्वजनिक जीवन और फैंस से दूर निजी जिंदगी में ले गया था। जहां, उन पर किसी कैमरा या रिपोर्टर की नजर नहीं थी। हालांकि, उनके फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।

ऐसे में उन फैंस के लिए फरारी के पूर्व बॉस जीन टॉड ने अपने दोस्त और 7 बार के वर्ल्ड चैम्पियन शूमाकर के बारे में नई अपडेट साझा की हैं। टॉड अक्सर शूमाकर से मिलने जाते रहते हैं और वो उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जो लगातार शूमाकर की सेहत पर अपडेट देते रहते हैं। टॉड और शूमाकर फरारी में एक साथ काम किया करते थे। जब शूमाकर साल 2000-2004 के बीच लगातार चार बार वर्ल्ड चैम्पियन बने थे, तब टॉड फरारी के बॉस थे। टॉड ने शूमाकर के बारे में बात करते हुए बताया कि 'शूमाकर पहले से बहुत बदल गए हैं।अब शूमाकर पहले वाले इंसान नहीं रहे। वो अलग हैं और उनकी पत्नी और बच्चे उनका अच्छी तरह से ख्याल रख रहे हैं। उनका जीवन अब अलग है और मैं उन चुनिंदा लोगों में से हूं, जो उनके साथ अब भी वक्त बिता सकते हैं।' वो अपनी बात खत्म करते हुए कहते हैं कि किस्मत की मार के बाद और उस दुर्घटना के बाद शूमाकर एफ-1 रेसर वाले खिलाड़ी नहीं रहे, जिसे सब जानते थे।

शूमाकर की दुर्घटना के बाद उनके परिवार ने फैसला लिया था कि उनकी जिंदगी को निजी कर दिया जाएगा। इस फैसले में शूमाकर के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट साझा न करना भी शामिल था। शूमाकर पर हाल ही में बनीं एक डॉक्यूमेंट्री में उनके बेटों मिक, लुईस और फर्नांडो ने अपने पिता को 'सर्वश्रेष्ठ रेसर' कहा था। शूमाकर परिवार के वकील फेलिक्स डैम ने अक्टूबर में बताया था कि 54 वर्षीय खिलाड़ी की फाइनल स्वास्थ्य रिपोर्ट को सार्वजनिक न करना भी परिवार का ही फैसला था। डैम कहते हैं कि हमारा फैसला हमेशा से निजी चीजों को निजी रखने के लिए रहा है।

हमने सोचा था कि क्या माइकल के स्वास्थ्य को लेकर फाइनल रिपोर्ट साझा की जा सकती है। लेकिन फिर उस रिपोर्ट में लगातार बदलाव होता तो वो साझा करते रहना मुश्किल था। टॉड ने शुमाकर परिवार के साथ अपने रिश्तों के बारे में बताते हुए कहा कि वो कई बार जर्मनी जाते हैं। वो कहते हैं कि शूमाकर इस समय उनसे प्यार करने वाले लोगों से घिरे हुए हैं। टॉड ने बताया कि उन्होंने जुलाई में शूमाकर के साथ टीवी पर एफ-1 रेस भी देखी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.