साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

Updated on 06-12-2022 06:09 PM

लगभग तीन साल पहले चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस लैब में बनाया गया था। यह दावा हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिक एंड्रू हफ ने अपनी किताब 'द ट्रुथ अबाउट वुहान' में किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी सरकार चीन में कोरोना वायरस बनाने के प्रोजेक्ट को फंड कर रही थी। हफ इस लैब में काम भी कर चुके हैं।

गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में फैले कोरोना से अब भी पूरी दुनिया जूझ रहे है। संक्रमण के अब तक 65 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 66 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

लैब से लीक हुआ वायरस
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हफ का कहना है कि वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया कोरोना वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) से लीक हुआ था। इस लैब को चीनी सरकार फंड करती है। हफ का दावा है कि सुरक्षा में चूक होने की वजह से वायरस लीक हुआ, जिसके बाद महज कुछ दिनों में यह पूरी दुनिया में फैल गया।

बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत से ही वुहान लैब से कोरोना लीक होने की कई थ्योरी आ चुकी हैं। यहां काम करने वाले रिसर्चर्स विशेष रूप से कोरोना वायरस की प्रजातियों को स्टडी करते हैं। ऐसे में किसी वैज्ञानिक के जरिए इसका संक्रमण फैलने की आशंका है। हालांकि हमेशा से ही चीनी सरकार और वुहान लैब ने इन आरोपों को खारिज किया है।

महामारी के लिए अमेरिका जिम्मेदार
कोरोना महामारी के लिए हफ अमेरिकी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके मुताबिक कोरोना वायरस पर हो रही रिसर्च को अमेरिका की मेडिकल रिसर्च एजेंसी नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) का सपोर्ट था। इसने ही चीन को वायरस बनाने की तकनीक दी। यह किसी बायोवेपन टेक्नोलॉजी से कम नहीं था।

चीन को पहले दिन से खबर थी
हफ का कहना है कि चीन को पहले दिन से यह पता था कि कोरोना कोई नेचुरल वायरस नहीं है, बल्कि इसे जेनेटिकली मॉडिफाई कर बनाया गया है। तभी यह लैब से लीक हुआ है। इसके बावजूद सुरक्षा और लोगों को आगाह करने में ढील दी गई। चीन ने न सिर्फ बीमारी के आउटब्रेक के बारे में झूठ बोला, बल्कि उसे प्राकृतिक साबित करने की हर कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी सरकार ने भी दुनिया से झूठ बोला।

वायरस बनाने वाली कंपनी में कम कर चुके हफ
हफ ने 2014 से 2016 तक इको-हेल्थ अलायंस में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया है। यह कंपनी पिछले 10 सालों से NIH से फंडिंग लेकर चमगादड़ों में मिलने वाले कई तरह के कोरोना वायरस पर रिसर्च कर रही है। हफ का दावा है कि कंपनी और वुहान लैब के गहरे रिश्ते हैं। महामारी की शुरुआत से इको-हेल्थ अलायंस कह रही है कि वायरस नेचुरल तरीके से जानवर से इंसान में ट्रांसफर हुआ है। इस थ्योरी को NIH भी समर्थन दे रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.