वैज्ञानिकों को 'ओमिक्रॉन' के लक्षणों को जानने में मिली सफलता

Updated on 18-12-2021 07:13 PM

जोहानिसबर्ग घातक वायरस कोरोनो के नए स्वरूप ओमिक्रॉन ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है इसकी संक्रमण दर में तेजी से इजाफा हो रहा है, लेकिन कोविड-19 की पिछली लहरों की तुलना में कम लोगों की मौत हुई है या फिर उन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता भी कम पड़ी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) के मिशेल ग्रोम ने कहा कि बुधवार को दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के बाद महामारी में देश में अब तक के सबसे अधिक संक्रमण दर्ज किए गए।

 उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी नहीं हो रही है।' एनआईसीडी की एक अन्य सदस्य वसीला जसत ने कहा कि 'रोजाना आने वाले कोरोना के मामलों में हम कुछ वृद्धि देख रहे हैं, लेकिन उसके मुकाबले मौतों में कम वृद्धि हुई है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या भी पिछली लहर की तुलना में कम थीजिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता हो।

ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में खांसी और गले में खराश के हल्के लक्षण होते हैं। सीईओ डॉ. रयान नोच ने कहा कि सबसे आम शुरुआती संकेत गले पर खराश के निशान थे। इसके बाद नाक का भरा होना, सूखी खांसी और पीछे के निचले हिस्से की मांसपेशियों में दर्द ओमिक्रॉन के संकेत थे। डॉ. नोच ने कहा कि इनमें से अधिकतर लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ओमिक्रॉन कम घातक है।

इस बीच, एक अध्ययन में यह कहा गया है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप, डेल्टा और कोविड-19 के मूल स्वरूप की तुलना में 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है, लेकिन इससे होने वाले रोग की गंभीरता काफी कम है। हांगकांग विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ओमिक्रॉन, डेल्टा और मूल सार्स-कोवी-2 की तुलना में 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है। अध्ययन से यह भी प्रदर्शित होता है कि फेफड़े में ओमिक्रॉन से संक्रमण मूल सार्स-कोवी-2 की तुलना में काफी कम है, जिससे रोग की गंभीरता कम होने का संकेत मिलता है।

वैज्ञानिकों का कहना है किओमिक्रॉनवेरिएंट कई बार उत्परिवर्तन (म्यूटेंस) का नतीजा है। कोविड के अधिक संक्रामक स्वरूप बी.1.1.1.529 के बारे में पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका की ओर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था। इसके बाद बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग, इजरायल, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, जापान, जर्मनी और फ्रांस सहित कई देशों में भी इसकी पहचान की गई है। ओमिक्रॉन को कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों में सबसे खतरनाक माना जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने 26 नवंबर को इसेचिंताजनकस्वरूप बताते हुए ओमिक्रॉन नाम दिया।चिंताजनक स्वरूपडब्ल्यूएचओ की कोरोना वायरस के ज्यादा खतरनाक स्वरूपों की शीर्ष श्रेणी है। कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.