वैज्ञानिकों ने पहली बार ली बुध ग्रह की तस्वीर, ग्रह पर जगह-जगह विशाल खड्ड

Updated on 04-10-2021 09:36 PM

पेरिस अंतरिक्ष में चंद्रमा और मंगल वैज्ञानिकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय ग्रह हैं। ऐसा इसकारण क्योंकि इन दोनों पर जीवन की संभावनाएं सबसे ज्यादा है।हालांकि वैज्ञानिकों की नजर अन्य ग्रहों पर भी है। इसी कड़ी में यूरोप और जापान के वैज्ञानिकों ने बुध ग्रह की तस्वीर खींचने में सफलता हासिल की है।यूरोप और जापान के एक संयुक्त अंतरिक्ष यान को बुध ग्रह की पहली झलक दिखाई दी है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक बेपीकोलंबो अभियान शुक्रवार को बुध ग्रह के गुरुत्व का इस्तेमाल करते हुए अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में थोड़ा नीचे तक ले गया। करीब 200 किमी की ऊंचाई पर आने के बाद अंतरिक्ष यान ने निगरानी कैमरों से बुध ग्रह की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर ली।तस्वीर से यह प्रदर्शित होता हैं, कि बुध ग्रह पर जगह-जगह विशाल खड्ड हैं, जिनमें 166 किमी चौड़ा लेरमोनटोव क्रेटर (ज्वालामुखी विस्फोट से बना खड्ढ) भी शामिल है।


बुध हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है। संयुक्त मिशन का नाम इटली के वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है।यह 2018 में लांच हुआ था और 2025 तक सतह पर दो जांच भेजेगा। यूरोपीय स्पेस एजेंसी और जापानी स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री इस समय अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद सात वैज्ञानिकों में से एक हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए बनाया गया अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) रूस की लापरवाही से कुछ समय के लिए आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था। जिसके बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बड़ी मुश्किल से आईएसएस पर दोबारा नियंत्रण स्थापित किया। यह घटना तब हुई जब रूस की नउका लैब मॉड्यूल आईएसएस से कनेक्ट हो रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.