सिंधिया का कांग्रेस पर तीखा तंज, 'पहले खुद गलत करो, फिर हम पर ही हमला करो', दतिया विधायक मामले में घेरा
Updated on
04-04-2026 12:01 PM
अशोकनगर: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद सूबे में सियासी पारा चढ़ गया है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। अशोकनगर के अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान सिंधिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी गलतियों को देखना चाहिए।
'पहले गलत करो, फिर हमला भी करो'
दरअसल, जब पत्रकारों ने सिंधिया से पूछा कि कांग्रेस विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता सरकार पर हमलावर हैं, तो सिंधिया ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा- 'कांग्रेस क्यों हमलावर है? पहले तो हम गलत करें, फिर हम ही हमला करें।' सिंधिया का इशारा साफ था कि कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद हुई कानूनी प्रक्रिया पर राजनीति करना गलत है।
अशोकनगर दौरे पर महाराज के कड़े तेवर
दरअसल, सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र अशोकनगर के सघन दौरे पर हैं। शुक्रवार को जब दिल्ली की एमपी/एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा सचिवालय ने भारती की सदस्यता खत्म करने का राजपत्र जारी किया, तो कांग्रेस ने इसे भाजपा की 'साजिश' बताया था। सिंधिया ने शुरुआत में इस सवाल को टालने की कोशिश की, लेकिन फिर कांग्रेस को आईना दिखाते हुए इसे 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसी स्थिति करार दिया।
नरोत्तम मिश्रा हारे थे चुनाव
दतिया सीट पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पारंपरिक सीट रही है, जिन्हें पिछले चुनाव में राजेंद्र भारती ने हराया था। सिंधिया के इस कड़े रुख से साफ है कि भाजपा अब दतिया में संभावित उपचुनाव के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की तैयारी में है। कांग्रेस द्वारा 'विक्टिम कार्ड' खेलने की कोशिश को सिंधिया ने अपने एक ही तंज से कमजोर करने की कोशिश की है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…