टी20 विश्वकप में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को हराकर किया बड़ा उलटफेर

Updated on 18-10-2021 08:56 PM

दुबई। स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप क्रिकेट के दूसरे ही मैच में बांग्लादेश को 6 रनों से हराकर सबको हैरान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 140 रन बनाए जिसके बाद बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 134 रन ही बना पाई। स्कॉटलैंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए क्रिस ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में भी इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए।


इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसकी आधी टीम 53 रनों पर ही सिमट गयी। इसके बाद क्रिस ग्रीव्स और मार्क वॉट ने अर्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर 100 के ऊपर पहुंचाया। ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। वहीं मार्क वॉट और ग्रीव्स ने 7वें विकेट के लिए 51 रन बनाये।.


ग्रीव्स पारी के अंतिम ओवर में आउट हुए पर तब तक उन्होंने टीम को 131 रनों पर पहुंचा दिया था। . बांग्लादेश की ओर मेहदी हसन ने 4 ओवर में केवल 19 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि मुस्ताफिजुर और शाकिब अल हसन ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और पारी के दूसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर सौम्य सरकार पांच रनों पर ही आउट हो गये। शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहमान ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।


मुश्फिकुर ने 38 रन बनाए जबकि कप्तान महमूदुल्लाह ने 23 और अफीफ हुसैन ने 18 रन बनाये। बांग्लादेश को अंतिम ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिये थे पर टीम केवल 17 रन ही बना पायी। स्कॉटलैंड की ओर से व्हील ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि ग्रीव्स को 2 विकेट लिए।जोश डेवी और मार्क वॉट को भी 1-1 विकेट मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.