गूगल मैप पर खोज रहा था रास्ता तो ‎मिला ‘पृथ्वी के केंद्र में छेद

Updated on 11-09-2021 05:47 PM
लंदन । एक युवक ने भी गूगल मैप के सहारे रास्ता खोजने की कोशिश की मगर रास्ता ढूंढते हुए उसे मैप पर कुछ ऐसा दिख गया जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। हुआ यूं कि ब्रिटेन में रहने वाला 12 साल का रॉरी चैपमैन ब्रिटेन के ही एक टापू लिटल हिल्ब्रे आइलैंड पर अपने माता-पिता के साथ घूमने गया था। उन लोगों को एक रोज टहलने जाना था तो उसने गूगल मैप पर टहलने के लिए रास्ते की तलाश की। 
जब उसने मैप पर आइलैंड का नक्शा खोला तो उसके होश उड़ गए। आइलैंड एक बेहद अजीबोगरीब जगह थी जिसका नाम अंग्रेजी में लिखा था ‘पृथ्वी के केंद्र में छेद’। इस जगह को एक टूरिस्ट स्पोट की तरह से मैप पर दर्ज किया गया था। रॉरी ने बताया कि जब वो लोग टापू पर आने वाले थे तो उससे पहले उन लोगों ने मैप पर काफी रिसर्च की हुई थी मगर तब उसे ऐसी कोई जगह नहीं दिखी थी। रॉरी ने कहा- “जैसे ही मैंने इस जगह के बारे में पढ़ा तो मैं दंग रह गया कि क्या वहां पर बहुत बड़ा छेद है या किसी ने उसे खोदा है!”रॉरी ने ये देखने ही अपने पिता को भी दिखाया जो खुद भी काफी हैरान हुए। जब इस सक्रीनशॉट को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो बाकी लोग भी काफी हैरान हुए। कुछ लोगों ने फिर खुद से भी जांच की मगर उन्हें ऐसी कोई जगह नहीं मिली जिससे लोगों ने ये अंदाजा लगाया कि शायद उसे डिलीट कर दिया गया है। आपको बता दें कि गूगल मैप पर सर्च करने पर हमें भी ऐसी कोई जगह नहीं दिखाई दी। 
आपको बता दें ‎कि  अगर आप स्मार्टफोन चलाते होंगे तो आपको पता होगा कि गूगल मैप क्या होता है। गूगल मैप एक मोबाइल एप है जिसकी मदद से लोगों को रास्ता ढूंढने यानी नैविगेशन में मदद मिलती है। ये एप ऑनलाइन मैप है जो आपके शहर के गली-मोहल्ले से लेकर दूसरे देशों के गली मोहल्लों तक की जानकारी देता है। लोग इस एप की मदद से अपनी ट्रैवलिंग को आसान बनाते हैं और मैप भी काफी कारगर साबित होता। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.