6 किसानों से धोखाधड़ी कर 50 लाख हड़पने के मामले का दूसरा आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Updated on 13-09-2021 11:50 PM
बिलासपुर ।  सरकंडा पुलिस ने किसानों से 1 दिन पूर्व उड़ीसा से प्रबोध कुमार दास को (एक्सिस बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर) को उड़ीसा से गिरफ्तार किया था तथा एक अन्य आरोपी हीरा लाल साहू फरार चल रहा था.उसको रायपुर में सरकंडा पुलिस द्वारा 2 दिन तक लगातार प्रयास करके गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की हैज् आरोपी हीरा लाल साहू पिता जगदीश साहू उम्र 48 वर्ष निवासी धौराभाठा थाना हिर्री को रायपुर में किराए के मकान में कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर में किसी दूसरे के नाम से रुक कर निवा स कर रहा था. सरकंडा पुलिस द्वारा अथक प्रयास करके लगातार पतासाजी बाद उक्त आरोपी को उसकी पहचान करके गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.उसके द्वारा बताया गया कि किसानों से कृषि लोन के रूप में कुंल 50,00,000 रूपये करीबन, 6 किसानों से कृषि लोन फॉर्म में हस्ताक्षर कराके स्वीकृत लोन को पीडि़त किसानों को ना देकर स्वयं एक्सिस बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर प्रबोध कुमार दास के साथ मिल कर उक्त रकम को हड़प लिया एवं किसानों को धोखा देकर आर्थिक हानि पहुंचाईज् किसानों को जब बैंक से लोन की किस्त पटाने के लिए कहा गया, तब उनको अपने साथ हुए धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिली एवं पृथक पृथक थाना सरकंडा में आकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी के संबंध में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कराया. उक्त कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को एक टीम गठित करके शीघ्र आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे के मार्गदर्शन में सरकंडा पुलिस की एक टीम लगातार दो दिवस तक रायपुर में लगी रही एवं विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र से आरोपी हीरा लाल साहू को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की. उक्त आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की रकम को वाहन खरीदी,गृह निर्माण एवं अन्य रूप में खर्च कर देना बताया,जिसके लिए सरकंडा पुलिस द्वारा राजस्व विभाग से जानकारी लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है. सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी थाना सरकंडा के साथ उप निरीक्षक बीआर सिन्हा, हृदय यदु, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक सत्य कुमार पाटले एवं अविनाश कश्यप ने सराहनीय योगदान दिया.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.