‘आर्या’ का दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार

Updated on 29-11-2021 08:10 PM

मुंबई   ‘आर्याका दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार हो चुका है।आर्याबालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन  की वेब सीरीज है। माना जा रहा है कि सीजन टू में भी एक्ट्रेस का धमाकेदार अंदाज दिखेगा।इसीलिए फैंस बेसब्री से सीजन टू का इंतजार कर रहे हैं।

सीजन टू के टीजर में सुष्मिता का खतरनाक अंदाज देखने के बाद अब ट्रेलर में भी कुछ ऐसा ही नजर आने वाला है।हाथ में पिस्टल पकड़े हेलीकॉप्टर से एक्शन करते एक्ट्रेस की एक झलक मेकर्स ने दिखाई तो फैंस रोमांच से भर उठे और बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बताया गया है कि कलआर्या सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।ट्रेलर की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा हैशेरनी इज बैक! सबको बताओ इस पर फैंस जमकर लाइक करते हुए कमेंट कर रहे हैं।फैंस की बेकरारी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि एक ने लिखा हैहमआर्या सीजन 2’ को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं

वहीं दूसरे ने लिखा हैएक शेरनी ऊपर से एक मां, बस फिर क्या अब तो अच्छे अच्छों की बैंड बजाएगी।तीसरे ने लिखापहला सीजन बहुत पसंद आया था, उम्मीद है कि सीजन टू उससे भी बेहतर होगा

बता दें कि वेब सीरीजआर्याइस साल के इंटरनेशनल एम्मी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी।इसी सीरीज से जहां सुष्मिता सेन ने ओटीटी डेब्यू किया था, वहीं ये डायरेक्टर राम माधवानी का भी डिजिटल डेब्यू है।

सुष्मिता के साथ चंद्रचूड़ सिंह के अलावा नमित दास और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।इस बार कुछ और नए कैरेक्टर नजर आने वाले हैं।

सुष्मिता की दमदार अदाकारी को फैंस ने बहुत पसंद किया।जिस मोड़ परआर्याखत्म हुई थी ऐसे में सीजन टू का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है किआर्या सीजन टूमें सुष्मिता सेन का जोरदार एक्शन देखने को मिलने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.