WPL का दूसरा सीजन कल से:इस बार एक भी मैच मुंबई में नहीं, बिना डबल हेडर का है टूर्नामेंट

Updated on 22-02-2024 01:50 PM

देश की घरेलू महिला टी20 लीग वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शुक्रवार को आगाज होगा। टूर्नामेंट में कुल 5 फ्रेंचाईजी; मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज की टीमें हिस्सा लेंगी।

ये टीमें ट्रॉफी के लिए कुल 22 मुकाबलों में शिरकत करेंगीं, जिनमें 20 लीग मैच, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मुकाबला होगा। पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस के सामने पिछले सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स होगी। मैच से पहले रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर और वरुण धवन के परफॉर्म करने की पुष्टि हो चुकी है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भास्कर एक्सप्लेनर में समझिए सीजन-2 की सभी महत्वपूर्ण चीजें:

वीमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन कहां-कहां खेला जाएगा?
टूर्नामेंट का दूसरा सीजन दो शहरों; बेंगलुरू और दिल्ली में खेला जाएगा। बेंगलुरू का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहले चरण के 11 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसके बाद कारवां नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शिफ्ट होगा। वहीं पर प्लेऑफ और फाइनल के निर्णायक मैच भी खेले जाएंगे। पिछली बार पूरा सीजन मुंबई में हुआ था, लेकिन इस बार वहां एक भी मैच नहीं होना है।

क्या पिछले सीजन के फॉर्मेट में कोई बदलाव है?
नहीं। पहले सीजन की तरह ही 5 टीमें कुल 22 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के अपने 8 मैचों में सभी टीमें आपस में दो-दो बार भिड़ेंगी। लीग राउंड के बाद टॉप पर रही टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए एकमात्र प्लेऑफ मैच में भिड़ेंगी। अंतिम-2 टीमें सीधे बाहर हो जाएंगी।

ऑक्शन कैसा रहा था? कौन-कौन महंगी खिलाड़ी रहीं?
गुजरात जाएंट्स ने अनकैप्ड ऑलराउंडर काशवी गौतम को 2 करोड़ रुपए में खरीदकर चौंका दिया था, जबकि वृंदा दिनेश पर यूपी वॉरियर्ज ने 1.3 करोड़ रुपए खर्चे थे। हालांकि, काशवी इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स, पेसर शबनिम इस्माइल 1.2 करोड़ में मुंबई, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड 1 करोड़ में गुजरात से जुड़ी। इसके अलावा केट क्रॉस आरसीबी, डैनी व्याट यूपी और टूर्नामेंट की इकलौती एसोसिएट खिलाड़ी कैथरीन ब्रायस गुजरात की टीम में खेलेंगी।

कोई बड़ी खिलाड़ी टूर्नामेंट मिस भी करेगी?
न्यूजीलैंड दौरे पर इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। लॉरेन बेल भी इसी वजह से नहीं खेलेंगी। वहीं, कंगारू ऑलराउंडर किम गार्थ, पेसर लॉरेन चीटल और विंडीज ऑलराउंडर डिएंड्रा डोटिन टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। भारत की देविका वैद्य पिछले साल 1.6 करोड़ में बिकने के बाद इस साल अनसोल्ड रही हैं।

टीमों के कप्तान और कोच में पिछले सीजन से कोई बदलाव?
हरमनप्रीत (मुंबई), मेग लैनिंग (दिल्ली), स्मृति (आरसीबी), एलिसा हीली (यूपी) और बेथ मूनी (गुजरात) के रूप में कप्तान वही हैं। हालांकि, गुजरात ने रेचल हायेंस की जगह माइकल क्लिंगर को कोच बनाया है। वहीं, आरसीबी ने बेन स्वेयर की जगह ल्यूक विलियम्स को कोच नियुक्त किया है।

पिछले सीजन में कौन सी खिलाड़ी स्टार थीं?
मुंबई की साइका इशाक और आरसीबी की श्रेयांका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस साल टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया। दोनों को पिछले साल 10 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा गया था। नए नियम के तहत इंडिया डेब्यू के बाद 30 लाख रुपए प्रति सीजन मिलेंगे।

भारत के अलावा किन देशों की खिलाड़ी सबसे ज्यादा खेलेंगी?
भारत के अलावा सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया की 13 खिलाड़ी हैं, जिनमें से 3 कप्तान भी हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जबकि अन्य 3 टीमों में 3-3 कंगारू हैं। मुंबई में एक भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं है। इसके अलावा टूर्नामेंट में 6 खिलाड़ी इंग्लैंड और 5 साउथ अफ्रीका की हैं।

मैचों का समय क्या रहेगा? :
मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर नहीं है, यानी किसी भी दिन दो मुकाबले एक साथ नहीं खेले जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.