चीन और पाकिस्तान की सीक्रेट डील ने बढ़ाई भारत की चिंता, क्या 'बेकार' हो जाएगा अरबों डॉलर में रूस से खरीदा गया ब्रह्मास्‍त्र S-400?

Updated on 01-05-2025 02:19 PM
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते हुए इस सिस्टम को खरीदा है। भारत के लिए इस अहम 'ब्रह्मास्‍त्र' को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान के बीच एक सीक्रेट समझौता पर बात चल रही है। इस समझौते में चीन की ओर से S-400 मिसाइल सिस्टम की जानकारी पाकिस्तान को दी जा सकती है। पाकिस्तान को S-400 की जानकारी मिलना भारत के लिए निश्चित तौर पर चिंता को बढ़ा देगा।
बुल्गेरियनमिलिट्री डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को अंदेशा है कि अगर चीन ने पाकिस्तान को S-400 की जानकारी दी तो संघर्ष के समय पाक फौज इस जानकारी का इस्तेमाल उसके खिलाफ कर सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि चीन ने पाकिस्तान को रूसी S-400 सिस्टम का कोई 'तोड़' बता दिया है। या फिर उसका ऐसा कोई इरादा है।

भारत के लिए अहम है S-400

हालिया वर्षों में हर देश अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। इसमें रूस के S-400 ट्रायम्फ सिस्टम ने अलग पहचान बनाई है। रूस का ये एयर डिफेंस सिस्टम बेहद ताकतवर माना जाता है। भारत ने इस सिस्टम को चीन और पाकिस्तान से खतरे को देखते हुए खरीदा है। ऐसे में अगर पाकिस्तान को चीन से इस सिस्टम की जानकारी मिल जाती है तो दिल्ली की चिंता बढ़ना लाजिमी है
रूस की अल्माज एंटी कंपनी ने S-400 ट्रायम्फ को बनाया है। यह एक जगह से दूसरी जगह ले जाई जा सकने वाला मिसाइल सिस्टम है। यह हवा से आने वाले किसी भी खतरो को पहचान कर उसे मार गिराता है। इसमें लड़ाकू विमान, बमवर्षक विमान, क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन शामिल हैं। यह इन तमाम हथियारों से एक क्षेत्र की रक्षा करता है।

भारत ने रूस से खरीदा है ये सिस्टम

S-400 सिस्टम 380 किलोमीटर तक की दूरी तक मार कर सकता है और एक साथ 80 लक्ष्यों पर नजर रख सकता है। इसका रडार आधुनिक फाइटर जेट को भी पकड़ सकता है। इसमें अलग-अलग दूरी की मिसाइलें हैं। इसमें कम दूरी के लिए 40N6 मिसाइल और लंबी दूरी के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलें हैं। यह इसे हवाई सुरक्षा के लिए बहुत उपयोगी बनाती हैं।
भारत ने 2018 में रूस के साथ 5.43 अरब डॉलर का समझौता किया था। इस समझौते में भारत को S-400 के पांच स्क्वाड्रन मिलने तय हुए। साल 2023 तक पहले तीन स्क्वाड्रन भारत को मिले। भारत ने इनको चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात किया है। हालांकि रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण भारत को बाकी दो स्क्वाड्रन मिलने में देरी हो रही है।

चीन के पास भी है S-400

चीन ने भी रूस से S-400 खरीदा है। चीन ने 2014 में रूस के साथ 3 अरब डॉलर में यह सौदा किया था। ऐसे में चीनी सेना के लोग इस सिस्टम की खूबियां और कमजोरियां अच्छे से जानते हैं। अगर चीनी एक्सपर्ट पाकिस्तान को इस सिस्टम के रडार की फ्रीक्वेंसी, इस्तेमाल करने के तरीके और कमजोरियों के बारे में बता देते हैं तो भारत के लिए अरबों डॉलर का ये निवेश एक तरह से बेकार होकर रह जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.