सडक़ पर तड़प रहे घायल माँ और छोटी बच्ची को देख एसडीएम ने अपने वाहन में घायलो को लेकर पहुँचे अस्पताल

Updated on 06-09-2021 11:49 PM
बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में घायल देख माँ और 11 माह की बच्ची को तखतपुर एसडीएम आनंद तिवारी ने सहृदयता का परिचय देकर अपने सरकारी वाहन से अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचाया।  एसडीएम आनंद तिवारी रोजाना की तरह आज भी अपने आफिस आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नगोई मोड़ के पास मोटर सायकिल में ब्रेकर से गिरते पीछे बैठी महिला किरण साहू जो अपनी 11 माह की बच्ची त्रिसा के साथ खून से लथपथ पड़ी थी। जिसे देख एसडीएम आनंद तिवारी ने अपना वाहन रूकवाया और दुर्घटनाग्रस्त के समीप पहुंचे। माँ और बच्ची दोनों को तखतपुर हॉस्पिटल लाकर स्वंम खड़े होकर इलाज कराया।
बिलासपुर से अपने भाई विनय साहू के साथ महिला किरण साहू अपनी 11 माह की बच्ची से साथ मोटर सायकिल में अपने गांव सिलतरा निजी काम के लिए आ रही थी तभी नगोई मोड़ के पास ब्रेकर में गाड़ी नही सभांल पाने से गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जहां माँ और बच्ची को गम्भीर चोटें आई है। नगर सहित ज़िले भर के लोग आनंद रुप तिवारी के मानवता की तारीफ़ करते थक नहीं रहे !

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.