शहनाज गिल के चेहरे पर उदासी देख फैंस ने पूछा हाल

Updated on 13-10-2021 07:27 PM

मुंबई। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने फैंस, सोशल मीडिया और यहां तक कि अपने काम से भी दूरी बना ली थी। जिसके चलते उनके करीबियों से लेकर फैंस तक को उनकी फिक्र सता रही थी। हालांकि करीब एक महीने से भी ज्यादा समय तक सबसे दूरी बनाए रखने के बाद अब धीरे-धीरे वह सामान्य जिंदगी में वापस लौट रही हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हौसला रख के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच दिलजीत दोसांझ ने शहनाज गिल के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है।


वीडियो में शहनाज गिलहौसला रखके अपने को-स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ नजर रही हैं। उन्होंने पोलका डॉट ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस और एंकल लेंथ बूट्स पहन रखे हैं। शहनाज को देखकर एक तरफ उनके कुछ फैन खुश तो कुछ इमोशनल हो गए हैं। कई उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज के चेहरे पर मायूसी और निराशा साफ देखी जा सकती है। हालांकि वह मुस्कुराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैन उनकी आंखों की मायूसी तुरंत भांप गए। शहनाज का ऐसा ही हाल फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी देखने को मिला था।


वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘इस लड़की में हमारी जान बसती है।वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘भगवान आपको खुश रखे। आपको शक्ति और खुशी मिले।बीते दिनों दिलजीत दोसांझ ने शहनाज गिल के साथ एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ सोनम बाजवा भी नजर आई थीं। वीडियो उनकी फिल्म प्रमोशन का है, जिसमें तीनों साथ में मस्ती करते नजर आए थे। हौसला रख दशहरे (15 अक्टूबर) के मौके पर रिलीज हो रही है। अपना वर्क कमिटमेंट पूरा करने के लिए शहनाज 7 अक्टूबर को लंदन रवाना हुई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.