तुझसे है राब्ता के सेट पर सुर्खियां बटोर रहा सेहबान और आयुष का ब्रोमांस

Updated on 27-07-2020 08:41 PM
मुंबई /जहां देशभर में लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और लोग नए नॉर्मल को अपना रहे हैं, वहीं ज़ी
टीवी ने भी अपने शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी है। 13 जुलाई से शुरू हुए नए एपिसोड्स में इस
चैनल ने एक बार फिर अपने दर्शकों को उनके पसंदीदा किरदारों प्रज्ञा, प्रीता, गुड्डन और
कल्याणी के सफर से जोड़ दिया है। लॉकडाउन से पहले तुझसे है राब्ता एक बड़े रोमांचक मोड़
पर आकर खत्म हुआ था। ऐसे में जैसे ही ज़ी टीवी पर इस शो की वापसी हुई सारे दर्शक अपने
पसंदीदा कल्याणी (रीम शेख), मल्हार (सेहबान अज़ीम) और त्रिलोक (आयुष आनंद) को देखने के
लिए छोटे पर्दे पर जुट गए।
जहां दर्शक टेलीविजन पर अपने पसंदीदा सितारों को देखकर उत्साहित हैं, वहीं लंबे समय बाद
एक दूसरे से मिलना कलाकारों के लिए भी एक भावुक पल था। असल में रीम, सेहबान और
आयुष करीब 100 दिनों बाद एक दूसरे से मिलकर काफी उत्साहित नजर आए। जबसे लॉकडाउन
में ढील दी गई है, तब से सेहबान और आयुष एक दूसरे से इतना घुल-मिल रहे हैं कि उनके
ब्रोमांस ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। आयुष अपने इस को-स्टार की बहुत तारीफ
करते हैं। दोनों एक्टर अपने काम को गंभीरता से लेते हैं और फाइनल टेक देते समय अपने
सीन को और सुधार लेते हैं। हाल ही में एक आमने-सामने वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान दोनों
सितारों ने एक दूसरे की एनर्जी से प्रेरणा ली और फाइनल टेक में बढ़िया शॉट दिया। शॉट के
बाद दोनों ने एक दूसरे को हाई-फाइव भी दिया। इससे साफ जाहिर था कि दोनों ने मिलकर एक
बढ़िया सीक्वेंस दिया है।
उस दिन को याद करते हुए आयुष ने कहा, "तुझसे है राब्ता की शूटिंग के दौरान मैंने सेहबान के
साथ बहुत शानदार पल शेयर किया। वो और मैं भाइयों की तरह है। असल में हम लोग एक
ऐसा सीक्वेंस परफॉर्म कर रहे थे, जिसमें हमारा आमना-सामना होता है। हमारी क्रिएटिव टीम
और हमारे डायरेक्टर ने हमें पूरी आजादी दे रखी थी, ताकि हम इस सीक्वेंस को अपने तरीके से
बखूबी निभा सकें। मैं यह बताना चाहूंगा कि सेहबान भाई के साथ स्क्रीन शेयर करके मुझे बहुत
संतुष्टि मिलती है, क्योंकि हमें एक दूसरे से एनर्जी मिलती है और हम हमेशा कुछ स्पेशल करते
हैं। वो वाकई एक बढ़िया शॉट था और इसके बाद हमने एक दूसरे को हाई-फाइव भी दिया। मेरे
लिए रचनात्मक संतुष्टि से बढ़कर कुछ नहीं होता। यह एहसास मेरे लिए सबसे खास है।
जब पर्दे के पीछे दोनों के बीच इतने बढ़िया रिश्ते हों, तो ऐसे में पर्दे पर इन दोनों को एक दूसरे
के आमने-सामने देखना भी बड़ा दिलचस्प होगा।
देखिए तुझसे है राब्ता, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.