राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए चयन ट्रायल अगले माह

Updated on 11-02-2022 06:55 PM


नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कहा है कि इस साल मार्च और अप्रैल में राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किये जाएंगे। एनआरएआई के अनुसार राइफल के लिए पहला और दूसरा चयन ट्रायल भोपाल में आठ से 21 मार्च तक होगा। वहीं इस दौरान पिस्टल ट्रायल दिल्ली में होंगे। चयन ट्रायल तीन और चार का आयोजन 26 मार्च से सात अप्रैल तक होगा, जिसमें राइफल का ट्रायल भोपाल जबकि पिस्टल का ट्रायल दिल्ली में किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे के कम होने के कारण एनआरएआई ने यह फैसला किया है।  हालांकि काहिरा में 26 फरवरी से शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी टीम का चयन 64वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के अंतिम रैंकिंग अंक के साथ-साथ क्वालीफिकेशन स्कोर को ध्यान में रखते हुए किया गया था क्योंकि तब महामारी के कारण चयन ट्रायल आयोजित नहीं किया जा सका था। एनआरएआई ने कहा, ‘‘कोविड-19 हालातों के कारण इस साल जनवरी 2022 में प्रस्तावित चयन ट्रायल नहीं हुए थे क्योंकि आईएसएसएफ विश्व कप, काहिरा के लिए टीमों के चयन से पहले ट्रायल आयोजित करने का समय नहीं था।’’ वहीं सत्र के पहले विश्व कप की इस भारतीय टीम में मनु भाकर और अभिषेक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.