सिलेक्टर्स ने नहीं चुना था विराट कोहली को कप्तान... अजय जडेजा ने रोहित-हार्दिक पर दिया बड़ा बयान

Updated on 09-01-2023 08:56 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया। मेजबानों ने दिखाया कि वे विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भी जीत सकते हैं। दूसरी ओर, श्रीलंका सदमे की स्थिति में है, क्योंकि 91 रनों से मैच हारना काफी अपमानजनक है। ऐसा लग रहा था जैसे वे चुनौती के लिए तैयार नहीं थे। दासुन शनाका ने जोर जरूर लगाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
इसके साथ ही टी-20 कप्तानी को लेकर हार्दिक पंड्या और भी मजबूत हो गया है। इस बारे में क्रिकबज से बातचीत के दौरान अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया। पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने कहा- पंड्या ने उमरान का अच्छा इस्तेमाल किया, उन्होंने सभी सही चीजें की हैं। मैं कहूंगा कि सिर्फ इसलिए कि एक हफ्ते पहले आप कप्तान नहीं थे और एक हफ्ते बाद आप हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उतनी तेजी से नहीं दौड़ना है, जितना आप दौड़ रहे थे या क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। आपको वह सबकुछ जारी रखना चाहिए।

अजय जडेजा ने कप्तानी को लेकर भी दिलचस्प कमेंट किया। उन्होंने हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा पर एक ऐसा कॉमेंट किया जिसका तार धोनी और विराट से जुड़ता है। उन्होंने कहा- फिलहाल हमारे पास अभी भी रोहित शर्मा हैं, जो आगे बढ़ रहे हैं और उनके रिकॉर्ड बताते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। हर किसी को अपना स्थान मिला है, लेकिन हार्दिक को इंतजार करना होगा।


उन्होंने धोनी और विराट को लेकर कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी के लिए विराट कोहली को चुना था। वह उनके उत्ताराधिकारी बने। यह बोर्ड या चयनकर्ताओं ने नहीं किया था। मुझे लगता है कि आपको इसे यहां से आगे ले जाना चाहिए। रोहित को अपना उत्तारिधिकारी चुनने देना चाहिए। बता दें कि धोनी के बाद विराट कोहली कप्तान बने थे, जबकि उनके बाद रोहित शर्मा के पास कप्तानी आई।

उल्लेखनीय है कि माना जा रहा था कि नए वर्ष के साथ ही हार्दिक पंड्या को टी-20 टीम का कप्तान बना दिया जाएगा, लेकिन सिकेटर्स ने इस पर कोई फैसला नहीं किया। हालांकि, रोहित की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक को कप्तान बनाया गया, जबकि वनडे के लिए केएल राहुल की जगह उपकप्तान बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.