ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शायद ही खेलें सेरेना, जोकोविच का खेलना तय

Updated on 09-12-2021 08:20 PM

मेलबर्न अमेरिका की अनुभवी महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अगले महीने जनवरी में होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस में शायद ही खेलें। वहीं सर्बिया के नोवाक जोकोविच के इसमें खेलने के संकेत मिले हैं।  सेरेना का नाम महिला वर्ग से टूर्नामेंट की प्रवेश सूची में शामिल नहीं है।

सेरेना मांसपेशियों में खिंचाव के कारण विंबलडन के पहले दौर के मैच से हट गयीं थीं। उसके बाद से ही इस खिलाड़ी ने अबतक कोई मैच नहीं खेला है। इससे वह विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर खिसक गयी हैं। इस खिलाड़ी ने अपने 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब में से आखिरी खिताब साल 2017 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में ही जीता था। इस साल की शुरूआत में उन्हें नाओमी ओसाका ने हराया था।

वहीं पुरुष वर्ग में जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण के ऑस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के बाद भी 17 नवंबर से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे। जोकोविच ने हाल के महीनों में टीकाकरण को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की थी पर इसके बाद भी उन्हें एक जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले एटीपी कप के लिये सर्बियाई टीम में जगह दी गयी है।

 जनवरी में होने वाले एटीपी कप के लिए उनके देश की टीम में शामिल किया गया है। इससे इस बात का संकेत मिला था कि वह कोरोना वैक्सीनेशन की अपनी स्थिति पर विवाद के बावजूद इस टूर्नामेंट के एक सप्ताह बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के शीर्ष 20 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी 1-9 जनवरी तक सिडनी में होने वाले 16 देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, जिसमें जोकोविच शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.