21 साल छोटी खिलाड़ी से हारीं सेरेना विलियम्स

Updated on 18-08-2022 06:00 PM

23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स का विदाई दौरा अभी भी एक अच्छे विचार की तरह लगता है, जो खेल में बहुत देर से आया है।

पिछले हफ्ते उन्होंने घोषणा की थी कि वे जल्द ही खेल से संन्यास ले लेंगी। उस खेल से, जिस पर उन्होंने लंबे समय तक राज किया। उसने पिछले कुछ दिनों के अंतराल में दो मैच खेले और दोनों में ही लगातार सेट से हार झेलनी पड़ी।

सिनसिनाटी मास्टर्स में आखिरी बार खेल रहीं 40 साल की सेरेना विलियम्स को 19 साल की ब्रिटेन की एमा राडुकानू ने लगातार सेट्स में 6-4, 6-0 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच एक घंटे पांच मिनट तक मुकाबला चला। जो लोग सेरेना को उनके अच्छे दौर के लिए याद करते हैं, उनके लिए पहले दौर में सेरेना का बाहर होना दुखद है। अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना की दूसरी सर्विस हाल के सालों में एक बड़ी समस्या रही है और मंगलवार की देर रात मुकाबले में भी यह बड़ी समस्या थी।

सेरेना ने जब अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता, तब राडुकानू पैदा भी नहीं हुई थीं
सेरेना ने जब 1999 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम (US ओपन) जीता था, तब राडुकानू का जन्म भी नहीं हुआ था। पिछले हफ्ते जब सेरेना टोरंटो ओपन के दूसरे दौर में बेलिंडा बेनकिच से हार गईं तो भी वहां काफी जश्न था। सेरेना 2017 ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद से कोई खिताब भी नहीं जीत सकी हैं।

राडुकानू बोलीं- उनके करियर का सम्मान करना चाहिए
सिनसिनाटी मास्टर्स में जीत के बाद राडुकानू ने कहा, "मुझे मानना है कि हम सभी को सेरेना और उनके अद्भुत करियर का सम्मान करने की जरूरत है।'

अपने से छोटी खिलाड़ियों से हार रही हैं सेरेना
सेरेना हाल के सालों में अपने से छोटी उम्र की खिलाड़ियों से हार झेल रहीं हैं। सिनसिनाटी से पहले टोरंटो ओपन में दूसरे राउंड में अपने से 15 साल छोटी, 25 साल की बेलिंडा बेनकिच से हार गई थीं। इसी तरह विम्बलडन 2022 में 24 साल की हारमनी टैन से, जबकि 2021 विम्बलडन में 28 साल की एलेक्सांड्रा सासनोविच के खिलाफ बीच मैच में रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गई थीं। 2021 से अभी तक के कुल 10 मैचों में से उन्हें छह में हार झेलनी पड़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.