सेसमे वर्कशॉप : इंडिया और वियाट्रिस इंक ने लोगों के बढ़ते भावनात्मक और सामाजिक ज़रूरतों से निपटने के लिए वीडियो इन्फोग्राफिक और अन्य संसाधन लांच किये।

Updated on 09-12-2020 12:05 AM

नई दिल्ली : अब जब भारत में कोरोना महामारी से बच्चों और परिवारों के प्रभावित होने का सिलसिला जारी है, सेसमे वर्कशॉप-इंडिया और वियाट्रिस इंक ने बच्चों, अभिभावकों और पालन पोषण करने वाले दूसरे लोगों के लिए नए संसाधनों को मार्केट में लॉन्च किया है जो कि उन्हें उनकी भावनात्मक और सामाजिक जरूरतों को संभालने में मदद करेंगे 

आज SesameWorkshopIndia.org/covid-19-care पर अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं में लॉन्च और डिजाइन किए गए मटीरियल से छोटे बच्चों को दूसरों से बातचीत करने और तनाव, डर जैसी भावनाओं को जाहिर करने में मदद मिलेगी। इससे सकारात्मक रूप से इन बच्चों की देखभाल किए जाने को प्रोत्साहन मिलेगा। दूर रहते हुए भी, परिवारों को साथ मिलकर जश्न मनाने के नए तरीके मिलेंगे । वियाट्रिस की उदार मदद से यह संभव हो सका है। नए ग्लोबल रिर्सोसेज को कंपनी छह महाद्वीपों में रह रहे परिवारों तक पहुंचाएगी। 

सेसमे वर्कशॉप-इंडिया की प्रबंध निदेशकसोनाली खान ने कहा, “वियाट्रिस के साथ मिलकर हमने कुछ ऐसे संसाधन लांच किये हैं, जिनके ज़रिए लोगों को मौजूदा चुनौतियों से निपटने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे आने वाले वर्षों में उन्हें और उनके बच्चों को भावनात्मक रूप से बेहतर ढंग से जिंदगी जीने में मदद मिलेगी। अब जब लोगों की सामान्य दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है, ऐसे समय में हम अपने मन में पनपने वाली बड़ी भावनाओं को मैनेज करने और दूर रहते हुए एक दूसरे के साथ कैसे अच्छा समय बिताने के तरीकों के बारे में बच्चों और उनका पालन पोषण करने वाले अभिभावकों को जानकारी मुहैया कराना चाहते हैं।" 

इस हफ्ते से सेसमे वर्कशॉप - इंडिया की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया चैनलों पर, सामाजिक एवं भावनात्मक ज़रूरतों को पूरा करने हेतु, नए वीडियो, इन्फोग्राफ़िक एवं नई गतिविधियां की एक के बाद एक  शुरुआत होगी। इन संसाधनों के माध्यम से माँ-बाप, परिवार जान एवं अभिभावकों को बच्चों के रूटीन में अचानक आए बदलाव के बारे में उनसे सामान्य भाषा में बातचीत करने में मदद मिलेगी। बच्चों को उनके अनुसार, नई वास्तविकता के बारे में समझाकर अपनी दिनचर्या को ढालने के लिए उन्हें आसान भाषा में समझा सकेंगे। इससे बच्चों में तनाव और बेचैनी को दूर करने में भी मदद मिलेगी। एक वीडियो में विडियो चैट के जरिए बातचीत करते हुए ग्रोवर और उनकी मां अपनी दादी का स्पेशल फैमिली सूप बनाते हैं।यह ऐसा समय है, जब परिवार के लोग छुट्टियों में मौज-मस्ती करने के लिए एक दूसरे से मिल नहीं सकते।संस्थाकी ओर से जारी किए दूसरे वीडियोज में एलमो और उनकी मां बड़ी भावनाओं के बारे में बात करते दिखाई देते हैं एक अन्य वीडियोमें एल्मो के पापा उसे बीमार पड़ने के डर की भावना से मुक्ति पाने में मदद करते हैं  इसके अलावा कई अन्य विषयों पर एक के बाद एक कई विडियो जारी किए, जिसमें बच्चों को अपनी दिनचर्या के अनुसार काम करना बरकरार रखने, हंसी-खुशी के पलों का एक साथ जश्न मनाने और मुसीबत के समय दृढ़ और मजबूत बने रहने के लिए प्रेरित किया गया है।

वियाट्रिस में कॉरपोरेट अफेयर्स की हेड,लारा रेम्सबर्ग का कहना है, “सेसमे वर्कशॉप से हमारी साझेदारी दुनिया भर के लोगों को जीवन के हर मोड़ पर स्वस्थ रहने के लिए सशक्त बनाने के हमारे मिशन से प्रेरित हैं। हमें उम्मीद है कि छोटे बच्चों से उनके पैरंट्स तक, दादा-दादी से लेकर बच्चों का पालन पोषण करने वाले दूसरे लोगों तक, हरेक उस व्यक्ति के लिए ये नए संसाधन लाभकारी होंगे, जिन्होंने इस महामारी का अपने परिवार पर असर को महसूस किया है। वियाट्रिस के रूप में अपने सफर की शुरुआत करते हुए हम सामाजिक प्रभाव डालने वाली पहल  का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  कंपनी की ओर की गई नई पहल दुनिया भर में रह रहे मरीजों, उनके परिवारों और समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डालने की क्षमता रखती है। हम सेसमे वर्कशॉप के साथ साझेदारी कर बेहद प्रसन्न है। दुनिया भर के बच्चों की जिंदगी में अंतर लाने का सीसेम वर्कशॉप का लंबा इतिहास रहा है।“   

एक नए तरह की ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रिस कोरोना महामारी के बीच लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी भूमिका निभाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा नए संभव संसाधनों को लोगों को प्रदान करने के लिहाज से कंपनी उदारता से मदद कर रही है। वियाट्रिस भारत में कामगारों के साथ यह संसाधन साझा करेंगी।

एक दूसरे की देखभाल करने की पहल के हिस्से के तौर पर आज लॉन्च किए गए संसाधन 100 से ज्यादा देशों और 41 से ज्यादा भाषाओं में परिवारों तक पहुंच गए है। कोरोना महामारी के दौरान जीवन में आई अनिश्चितता का सामना करने के लिए लोगों को काबिल बनाने के लिए


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.