अमेरिका में भारतीय मूल के सात लोगों पर भेदिया कारोबार करके मुनाफा कमाने का आरोप

Updated on 31-03-2022 04:30 PM

न्यूयॉर्क अमेरिकी संघीय अधिकारियों ने भारतीय मूल के सात लोगों पर भेदिया कारोबार करके 10 लाख डॉलर से अधिक का अवैध मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है।

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन' (एसईसी) ने बताया कि हरि प्रसाद सुरे (34), लोकेश लागुडु (31) और छोटू प्रभु तेज पुलागम (29) दोस्त हैं। वे सैन फ्रांसिस्को स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग संचार कंपनी ट्विलियो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे।

शिकायत में कहा गया है कि सुरे ने अपने नजदीकी दोस्त दिलीप कुमार रेड्डी कामुजुला (35) को कंपनी के शेयर संबंधी जानकारी दी, जिसने ट्विलियो के शेयर में निवेश करके मुनाफा कमाया। इसतरह लागुडु ने साथ रह रही अपनी मित्र साई नेक्कालापुडी (30) को शेयर बाजार संबंधी जानकारी दी।

 लागुडु ने अपने निकट मित्र अभिषेक धर्मपुरिकर (33) को भी कंपनी के शेयर के बारे में अंदरूनी जानकारी दी। पुलागम ने अपने भाई चेतन प्रभु पुलागम (31) को कंपनी के शेयर में निवेश करने की सलाह दी। सभी सातों आरोपी कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं।

एसईसी ने छह मई, 2020 को ट्विलियो की 2020 की पहली तिमाही की आय की घोषणा से पहले भेदिया कारोबार के जरिए सामूहिक रूप से 10 लाख डॉलर से अधिक का लाभ कमाने को लेकर इन सात व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों की घोषणा की।

एसईसी की शिकायत के अनुसार, सुरे, लागुडु और छोटू पुलागम ने ट्विलियो के राजस्व संबंधी विभिन्न डेटाबेस तक पहुंच हासिल की और मार्च, 2020 में उन्हें डेटाबेस से पता चला कि उपभोक्ताओं ने कोविड-19 के मद्देनजर उठाए गए स्वास्थ्य संबंधी कदमों के कारण कंपनी के उत्पादों एवं सेवाओं का उपयोग बढ़ा दिया है। उन्होंने एक सामूहिक बातचीत में यह निष्कर्ष निकाला कि ट्विलियो के शेयर की कीमत ‘‘निश्चित ही बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.